फराह खान ने शेयर की मालदीव वेकेशन फोटो 
मनोरंजन

फराह खान ने शेयर की मालदीव वेकेशन फोटो, फैंस को याद आए कुक दिलीप

फराह खान ने इंस्टाग्राम पर मालदीव से तस्वीर शेयर की, तो सिर्फ यूजर्स ही नहीं, बल्कि कुछ सिलेब्रिटीज को यह जानने को उत्सुक हो गए कि दिलीप कहां है। इस पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट करके पूछ लिया कि दिलीप कहां है?

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रॉपिकल लोकेशन से एक तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लेकिन इस तस्वीर की सबसे बड़ी चर्चा किसी और चीज को लेकर नहीं, बल्कि उनके फेमस कुक दिलीप को लेकर हो रही है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले फराह और उनके कुक दिलीप का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिलीप अपनी पहली इंटरनेशनल ट्रिप की खुशी में एयरपोर्ट पर पपाराज़ी को मिठाइयां बांटते नजर आए थे। इसी कारण जब फराह ने मालदीव से तस्वीर पोस्ट की, तो फैंस और उनके बॉलीवुड दोस्त यह जानने को बेताब हो गए कि दिलीप कहां हैं?

फराह की करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट पर कमेंट किया कि दिलीप कहां है? स्विमिंग कर रहा है या सनबाथ ले रहा है? इस पर फराह ने हंसी मजाक में जवाब दिया कि मसाज करवा रहा है। यह जवाब भी खूब वायरल हो रहा है। दिलीप अब किसी स्टार से कम नहीं हैं। फराह खान के यूट्यूब कुकिंग चैनल में वह मुख्य भूमिका निभाते हैं। इस चैनल के ज़रिए वह न सिर्फ फराह के साथ खाना पकाते हैं, बल्कि बॉलीवुड सितारों के साथ शूट्स और इवेंट्स में भी भाग लेते हैं। हाल ही में दिलीप शाहरुख खान के साथ एक विज्ञापन में नजर आए, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

दिलचस्प बात ये है कि दिलीप ने फराह के एक व्लॉग में बताया था कि वह बिहार के एक गांव से ताल्लुक रखते हैं, जहां उनका 6 बेडरूम का घर, बीएमडब्लू कार, प्राइवेट लेक और कई एकड़ जमीन है। फराह ने भी माना है कि वह दिलीप को अच्छे वेतन के साथ हर सुविधा देती हैं। फराह और दिलीप की यह जोड़ी अब सोशल मीडिया की नई सेंसेशन बन गई है। उनकी दोस्ती, मस्ती और प्रोफेशनल केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी