अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'बस कोई ऐसा व्यक्ति...', अनन्या पांडे की 'रेड फ्लैग' बातों पर अब आदित्य रॉय कपूर ने खुलकर की बात

अनन्या पांडे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने रिलेशनशिप के कई रेड फ्लैग्स पर खुलकर बात की थी। वहीं अब उनके इस बयान पर एक्स ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर ने रिएक्ट किया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ और खासकर रोमांटिक रिश्तों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन उन्होंने कभी खुलकर अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया। कई बार उनके और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के लिंक-अप की अफवाहें लंबे समय तक सुर्खियों में बनी रहीं। साल 2022 में इन दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आईं और 2024 तक आते-आते इनके ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया।

अपने कथित रिलेशनशिप के दौरान अनन्या और आदित्य कई बार इशारों में एक-दूसरे को लेकर बातें करते दिखे। एक बार करण जौहर के चैट शो में अनन्या ने खुद को 'अनन्या कॉय कपूर' कहा था, वहीं आदित्य ने भी अपने नाम में 'जॉय' जोड़कर चुटकी ली थी। लेकिन अब जब ये रिश्ता टूट चुका है, दोनों ने 'रेड फ्लैग्स' को लेकर अपने-अपने अनुभव साझा किए हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

अनन्या ने 'रेड फ्लैग' पर कही थी ये बात 

हाल ही में एक इंटरव्यू में अनन्या ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने रिलेशनशिप में कई रेड फ्लैग्स झेले हैं। उन्होंने कहा, "मेरी पीपल प्लीसिंग पर्सनालिटी है, लेकिन अब मुझे लगता है कि जैसा आप हैं, वैसे ही आपको स्वीकार किया जाना चाहिए। मैंने खुद को बदला, बहाने बनाए लेकिन आखिर में यही सीखा कि किसी भी रिश्ते में ईमानदारी, रिस्पेक्ट और एक्सेप्टेंस जरूरी है। मेरे लिए रेड फ्लैग हैं – धोखा देना, झूठ बोलना और सार्वजनिक रूप से अनादर करना।"

आदित्य रॉय कपूर ने किया रिएक्ट

वहीं, आदित्य रॉय कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। जब उनसे रेड और ग्रीन फ्लैग्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा, "रेड फ्लैग? शायद किसी का जेल रिकॉर्ड हो सकता है... नहीं यार, असल में ग्रीन फ्लैग मेरे लिए दयालुता है। अगर कोई इंसान हर परिस्थिति में दयालु बना रहता है, तो वह मेरे लिए सबसे बड़ी खूबी है।"खास बात ये है कि दोनों के इन बयानों से साफ जाहिर है कि अनन्या और आदित्य अब अपने बीते रिश्ते को पीछे छोड़ चुके हैं और जिंदगी को नए नजरिए से देख रहे हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए