ईशा गुप्ता (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

इजराइल-ईरान युद्ध के बीच UAE में फंसी ईशा गुप्ता, इंस्टाग्राम पर बोलीं- उम्मीद है जल्द घर जाऊंगी

Esha Gupta Instagram Update: ईशा गुप्ता दुबई में फंस गई हैं, जहां इजराइल-ईरान युद्ध के कारण हवाई सेवाएं बंद हैं। ईशा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वक्त डरावना और मुश्किल है, लेकिन वह सुरक्षित हैं।

सोनाली झा

Esha Gupta stranded in UAE: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता हाल ही में दुबई में फंस गई हैं, जहां इजराइल और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। इजराइल और अमेरिका के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दुबई और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन अटैक और मिसाइल हमले हुए। इस वजह से हवाई सेवाएं बंद हो गईं और कई लोग वहां फंसे हुए हैं।

ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को अपनी सुरक्षा के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने लिखा कि जो लोग हमें मैसेज कर रहे हैं और हमारी खैरियत जानने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जवाब न दे पाने के लिए मैं माफी मांगती हूं। हम ठीक हैं और सुरक्षित भी हैं। वक्त बहुत डरावना है और मुश्किल भी। ईश्वर हमारी रक्षा के लिए है। हम यूएई पर भरोसा करते हैं कि वो बचाव और रोकने के लिए सबकुछ करेंगे। जो लोग इस जंग से प्रभावित हुए हैं, फंसे हुए हैं उनकी सुरक्षा के लिए दुआ करती हूं। उम्मीद है जल्द घर जाऊंगी।

दुबई और अरब क्षेत्रों की स्थिति

इससे पहले ईशा ने अबू धाबी में आसमान में उड़ती मिसाइल की तस्वीर शेयर की थी, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित थे। इजराइल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने अरब देशों में स्थित अमेरिकी बेस पर जवाबी कार्रवाई की। दुबई में कई भारतीय सेलिब्रिटी और आम लोग हवाई सेवाओं के बंद होने की वजह से सुरक्षित वापस नहीं आ पाए। इस स्थिति ने वहां फंसे लोगों की सुरक्षा और परेशानियों को बढ़ा दिया।

ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत

हालिया हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई है, साथ ही उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है और ईरान ने बदला लेने की चेतावनी दी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान का अगला सर्वोच्च नेता कौन होगा। ईशा गुप्ता ने अपने फैंस को आश्वस्त किया कि वह और अन्य प्रभावित लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने जंग की इस स्थिति में फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए दुआ भी की। उनके पोस्ट से यह स्पष्ट है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इन घटनाओं से प्रभावित हो रहे हैं और फैंस उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज