ईशा देओल की सेकेंड इनिंग को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस, इस फिल्म पर टिका है दारोमदार  
मनोरंजन

Esha Deol: 14 साल बाद वकील बनकर बड़े पर्दे पर वापस लौटी हैं ईशा देओल, दर्शकों 21 मार्च का इंतजार

Esha Deol Comeback In Bollywood: ईशा देओल लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है। वह फिल्म तुमको मेरी कसम में वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर और इश्वाक सिंह जैसे सितारे मौजूद हैं।

अनिल सिंह

Esha Deol In Tumko Meri Kasam: ईशा देओल बॉलीवुड में करीब 14 साल के बाद वापसी करने जा रही हैं। 2011 में 'टेल मी ओ खुदा' नाम की फिल्म में उन्हें देखा गया था। उसके बाद साल 2025 में वह तुमको मेरी कसम नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अनुपम खेर, इश्वाक सिंह और अदा शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इन्हीं कलाकारों के साथ ईशा देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ईशा देओल ने फिल्म में वकील का किरदार निभाया है। दर्शकों को उनके किरदार से काफी उम्मीद है। अब देखना यह होगा कि सेकंड इनिंग में ईशा देओल का परफॉर्मेंस कैसा रहता है।

फिल्म तुमको मेरी कसम फिल्म का ट्रेलर 4 मार्च को रिलीज किया गया। 2 मिनट 51 सेकंड के ट्रेलर में अनुपम खेर अहम भूमिका में नजर आए। उनके ऊपर हत्या का आरोप लगा हुआ है। वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वही अदा शर्मा अपने पति के सपने को पूरा करने में लगी हुई है। ट्रेलर में ईशा देओल वकील के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म की कहानी आईवीएफ सेंटर को केंद्र में रखकर बनाई गई है। इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने बनाया है खबर यह है कि उन्होंने डॉक्टर अजय मुर्डिया की जिंदगी से इंस्पायर होकर इस कहानी को लिखा है।

विक्रम भट्ट हॉरर फिल्म बनाने के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कोर्ट रूम ड्रामा को फिल्म के माध्यम से पेश करने की कोशिश की है। उनकी यह कोशिश कितनी सफल होती है यह 21 मार्च के बाद पता चलेगा और उसी के बाद यह भी पता चलेगा की सेकंड इनिंग में ईशा देओल की परफॉर्मेंस को दर्शक पसंद करते हैं या नहीं। ईशा देओल काफी समय से बॉलीवुड से दूर रही हैं। ऐसे में दर्शकों और उनके प्रशंसकों के बीच उनके अभिनय को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि तुमको मेरी कसम फिल्म ईशा देओल की दूसरी पारी की शुरुआत में अहम भूमिका निभा सकती है।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!