ईशा देओल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सुपरस्टार फैमिली की वारिस, मगर नहीं मिली हिट फिल्म, बर्थडे पर जानिए ईशा देओल की जर्नी

Esha Deol Birthday: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं स्टारकिड होने के बावजूद उन्होंने 19 फिल्मों में काम किया, लेकिन सफलता कभी उनके हाथ नहीं लगी।

स्नेहा मौर्या

Esha Deol Flop Movies: बॉलीवुड में सफलता पाना किसी चुनौती से कम नहीं है, खासकर तब जब आप एक सुपरस्टार परिवार से ताल्लुक रखते हों। ईशा देओल, जो दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी की बेटी हैं, उन्होंने फिल्मों में कदम तो रखा लेकिन उन्हें अपने माता-पिता की तरह स्टारडम हासिल नहीं हो पाया।

दरअसल, ईशा देओल का जन्म 2 नवंबर 1981 को मुंबई में हुआ था। आज वह 44 साल की हो चुकी हैं। इस खास मौके पर चलिए उनके बॉलीवुड जर्नी के बारे में जानते हैं...

साल 2002 में ईशा देओल ने किया था डेब्यू

सुपरस्टार परिवार में जन्म लेने के बावजूद, ईशा के लिए इंडस्ट्री में पहचान बनाना आसान नहीं था। उन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से डेब्यू किया, मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

इसके बाद ईशा ने ‘क्या दिल ने कहा’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘न तुम जानो न हम’, ‘काल’, ‘दस’ और ‘इंसान’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई। लंबे समय तक लगातार असफलताओं का सामना करने के बाद, उन्होंने एक समय फिल्मों से दूरी बना ली।

हालांकि, ईशा देओल की एकमात्र हिट फिल्म ‘धूम’ (2004) रही, जिसमें वह अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और उदय चोपड़ा के साथ नजर आई थीं। लेकिन इस फिल्म की सफलता का श्रेय मुख्य रूप से इसके एक्शन और जॉन अब्राहम के नेगेटिव किरदार को गया। ईशा ने बाद में ‘किल देम यंग’ जैसी फिल्मों से वापसी की कोशिश की, जहां उनके अभिनय की तारीफ हुई लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई।

भरत तख्तानी से अलग हो चुकी हैं एक्टेस

पर्सनल लाइफ की बात करें तो ईशा हमेशा सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने भरत तख्तानी से शादी की थी, लेकिन साल 2024 में दोनों ने तलाक लेकर सबको चौंका दिया। तलाक के बाद ईशा फिलहाल अपनी दोनों बेटियों और परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

हालांकि ईशा फिल्मों से दूर हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 50 से 100 करोड़ रुपए के बीच है। वह लक्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां हेमा मालिनी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था, जिससे वह एक बार फिर सुर्खियों में आईं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज