इमरान हाशमी के जबरदस्त लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, कल आएगा टीजर 
मनोरंजन

इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' का नया पोस्टर जारी, कल लॉन्च होगा टीजर

Emraan Hashmi Ground Zero Poster Release: 25 मई को रिलीज होने वाली इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म ग्राउंड जीरो का पहला पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म का टीजर कल जारी होगा।

अनिल सिंह

Emraan Hashmi Ground Zero Poster Release: एक्सेल एंटरटेनमेंट को पता है कि दर्शकों को कैसे जोड़े रखना है। आज सुबह 'ग्राउंड जीरो' का पहला पोस्टर आया, जिसमें इमरान हाशमी का इंटेंस लुक दिखा और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए मेकर्स ने दूसरा पोस्टर भी रिलीज कर दिया है, जो फिल्म की एक और दमदार झलक देता है। इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि कल इसका टीजर आ रहा है, जो सिनेमाघरों में सलमान खान की 'सिकंदर' के साथ अटैच होगा।  25 मई को रिलीज होने वाली इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म ग्राउंड जीरो का पहला पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म का टीजर कल जारी होगा।

पिछले 50 सालों में BSF के सबसे जबरदस्त ऑपरेशनों में से एक से इंस्पायर्ड ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी BSF डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे के रोल में दिखेंगे। फिल्म में वो दो साल तक चली एक हाई-प्रोफाइल नेशनल सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन को लीड करते नजर आएंगे। लेटेस्ट पोस्टर में इमरान का जबरदस्त बैटल-रेडी लुक सामने आया है जिसमें हथियार थामे, जबरदस्त इंटेंस एक्सप्रेशन के साथ, जो साफ इशारा करता है कि ग्राउंड जीरो एक्शन और इमोशन से भरपूर दमदार फिल्म होने वाली है।

तेजस देओस्कर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ग्राउंड जीरो का पहला पोस्टर जारी एक्सेल एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है ग्राउंड जीरो, जिसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। तेजस देओस्कर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अर्हान बगाती, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय ने को-प्रोड्यूस किया है। ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में धमाका करने आ रही है।

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास