एकता कपूर नागिन 8 (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Naagin New Season: 8 नंबर को अशुभ मानती हैं एकता कपूर? फैंस से पूछा नागिन के अगले सीजन का नाम

Ekta Kapoor Naagin 8: एकता कपूर ने नागिन के अगले सीजन के नाम को लेकर फैंस से सुझाव मांगे हैं। ज्योतिषीय कारणों से वह इसे नागिन 8 नहीं कहना चाहतीं। उन्होंने नागिन 7 2.0 और नागिन 9 जैसे विकल्प भी सुझाए।

अपूर्वा नायक

Ekta Kapoor on Naagin New Season: क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की और कसौटी जिंदगी की जैसे आइकॉनिक सीरियल बनाने वाली एकता कपूर ज्योतिषीय में काफी विश्वास रखती है। बताया जाता है कि अपने सीरियल का नाम चुनने से पहले वे ज्योतिषी से सलाह जरूर लेती है।

हाल ही में एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट नागिन के अगले सीजन को लेकर बड़ी बात कही है। नागिन 7 खत्म होने के बाद दर्शकों को बेसब्री से नागिन के अगले सीजन का इंतजार है। साथ ही ये भी उम्मीद की जा रही है कि इस सीरियल का नाम नागिन 8 हो सकता है। हालांकि एकता कपूर ने इस बात का खंडन किया है।

ज्योतिषीय कारणों का दिया हवला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एकता कपूर ने बताया है कि ज्योतिषीय कारणों के चलते वो अपने आने वाले टीवी सीरियल का नागिन 8 नहीं रखेगी। उन्होंने यह भी पूछा कि नए सीज़न का नाम क्या रखा जाना चाहिए, और कुछ विकल्प सुझाए जैसे नागिन 7.9, नागिन 7 2.0 और यहाँ तक कि नागिन 9।

एकता कपूर ने वीडियो में कही बड़ी बात

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर, एकता ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि नागिन 8 तो आ रहा है, लेकिन मैं इसे 'नागिन 8' नहीं कह सकती।" उन्होंने आगे बताया कि वह यह नाम क्यों नहीं रख सकतीं, उन्होंने कहा कि 8 लकी (शुभ) नहीं है।

एकता ने मज़ाकिया अंदाज़ में अपने शो के अगले सीज़न के लिए कुछ और नामों पर विचार किया, और पूछा कि क्या इसे नागिन 7.9 या नागिन 7 2.0 कहा जाना चाहिए। इन विकल्पों से संतुष्ट न होने पर, एकता ने सुझाव दिया कि शायद सीधे नागिन 9 ही रख दें। इसके बाद उन्होंने वीडियो के अंत में फैंस से कहा कि वे भी आने वाले सीज़न के नाम के लिए अपने सुझाव दें।

ज्योतिष में एकता कपूर का विश्वास

एकता कपूर अक्सर ज्योतिष और अंकशास्त्र (न्यूमेरोलॉजी) में अपने विश्वास के बारे में खुलकर बात करती रही हैं। कहा जाता है कि इसने उनके कुछ पेशेवर फैसलों को भी प्रभावित किया है। इस टेलीविजन प्रोड्यूसर ने पहले बताया था कि अपने शो और फिल्मों से जुड़े फैसले लेते समय वे ज्योतिषियों और अंकशास्त्रियों से सलाह लेती थीं।

साल 2003 के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनसे सलाह लेने के बाद, मुझे मानसिक रूप से संतुष्टि मिलती है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी आस्था कोई 'अंधविश्वास' नहीं है। हाल ही में, उन्होंने इस बारे में भी बात की कि कैसे इंडस्ट्री में उनकी इस आस्था की वजह से अक्सर लोग उन्हें जज करते हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी