एकता कपूर की बर्थडे पार्टी में सितारों का जलवा 
मनोरंजन

एकता कपूर की बर्थडे पार्टी में सितारों का जलवा, मौनी रॉय ने लूटी लाइमलाइट

एकता कपूर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। पार्टी की सबसे बड़ी लाइमलाइट बनीं मौनी रॉय, जो क्रीम कलर के ग्लैमरस गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

सोनाली झा

मुंबई: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर का जन्मदिन हर साल की तरह इस बार भी बेहद खास रहा। एकता की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई नामी सितारे पहुंचे और उन्होंने अपने फैशन से पार्टी में चार चांद लगा दिए। हर किसी का लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा, लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी मौनी रॉय ने, जो क्रीम कलर के गाउन में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।

मौनी का आउटफिट न सिर्फ खूबसूरत था, बल्कि पार्टी थीम के हिसाब से एकदम परफेक्ट भी था। उनके एलिगेंट लुक, स्टाइलिश हेयरडू और न्यूड मेकअप ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं, डायरेक्टर करण जौहर हमेशा की तरह अपनी यूनिक और हाई-फैशन चॉइस के लिए चर्चा में रहे। वह ब्लैक कलर के ट्रेंडी आउटफिट में नजर आए, जिसने उनकी पर्सनैलिटी को और भी निखार दिया।

मनीष मल्होत्रा ने सिंपल ब्लैक सूट पहनकर रॉयल टच दिया। उनका मिनिमल लेकिन क्लासी लुक लोगों को खूब पसंद आया। वहीं, करिश्मा तन्ना ने डेनिम स्टाइल ड्रेस में एंट्री की। उनका कैजुअल लेकिन फैशनेबल लुक पार्टी में काफी चर्चा में रहा। ट्रेंडी हेयरस्टाइल और फ्रेश मेकअप ने उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया। रिद्धिमा कपूर साहनी ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद ग्रेसफुल और क्लासी नजर आईं। उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को पसंद आया।

एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने ट्रेडिशनल लुक अपनाया और गहरे नीले रंग के सूट में पहुंचीं। उनकी मुस्कान और सिंपल स्टाइल ने उन्हें सबसे अलग बनाया। वहीं, पार्टी में एक और जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा। वह थीं सुजैन खान और अर्सलान गोनी। ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन ग्लैमरस आउटफिट में नजर आईं और अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ काफी खुश दिखीं। एकता कपूर की यह पार्टी न सिर्फ सितारों से सजी थी, बल्कि इसने एक बार फिर साबित किया कि ग्लैमर और दोस्ती का संगम जब होता है, तो माहौल बेहद खास बन जाता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी