एक चतुर नार ने दूसरे दिन लगाई छलांग 
मनोरंजन

‘एक चतुर नार’ ने दूसरे दिन लगाई छलांग, जानें दिव्या खोसला-नील नितिन की फिल्म का कलेक्शन

Ek Chatur Naar Collection: दिव्या खोसला और नील नितिन की एक चतुर नार ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म ने पहले दिन 1.04 करोड़ कमाए थे, जबकि दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 1.35 करोड़ हो गया।

सोनाली झा

Ek Chatur Naar Box Office Collection: बॉलीवुड की नई कॉमिक थ्रिलर ‘एक चतुर नार’ दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही है। दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश स्टारर इस फिल्म ने रिलीज़ के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी छलांग लगाई। पहले दिन जहां फिल्म ने 1.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया, वहीं दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 1.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस तरह दो दिनों का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.39 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म की कमाई में आया उछाल इस बात का सबूत है कि दर्शक ‘एक चतुर नार’ की मज़ेदार कहानी और चुटीले डायलॉग्स से जुड़ रहे हैं। खासतौर पर फिल्म का हल्का-फुल्का अंदाज और कॉमिक ट्विस्ट दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है। महिला दर्शकों ने दिव्या खोसला के किरदार को काफी पसंद किया है और उनकी परफॉर्मेंस की जमकर सराहना की जा रही है। वहीं, नील नितिन मुकेश के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी चर्चा में बनी हुई है।

फिल्म की टीम और निर्माण

टी-सीरीज और मेरी गो राउंड स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है, जो अपनी अनोखी कॉमेडी टाइमिंग और कहानी कहने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक चतुर नार के निर्माता उमेश शुक्ला, आशीष वाघ और ज़ीशान अहमद हैं। मजबूत स्टारकास्ट, आकर्षक स्क्रीनप्ले और एंटरटेनिंग म्यूजिक ने फिल्म को दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। एक चतुर नार फिल्म के बजट की अगर बात करें तो इसका औपचारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एक लो बजट फिल्म है और 10 करोड़ में बन कर तैयार हुई है।

आगे की उम्मीदें

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म ने वीकेंड पर जो रफ्तार पकड़ी है, अगर यही सिलसिला रविवार को भी जारी रहा तो तीन दिनों का कुल कलेक्शन अच्छा खासा हो सकता है। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। अगर वर्ड ऑफ माउथ स्ट्रॉन्ग रहा तो ‘एक चतुर नार’ आने वाले दिनों में और मजबूती से टिक सकती है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो उत्साह देखने को मिल रहा है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां