ईद के मौके पर सितारों ने फैंस को बधाई दी (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Eid Mubarak: ईद के मौके पर सितारों ने दी मुबारकबाद, आर माधवन और आयशा खान ने मनाया जश्न

Eid Mubarak Celebration 2026: ईद के मौके पर जन्नत जुबैर, अली गोनी, आर माधवन और हिना खान समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर फैंस को बधाई दी। किसी ने परिवार संग जश्न मनाया तो किसी ने खास पोस्ट शेयर की।

सोनाली झा

Eid Mubarak Celebs Wishes: देश और दुनिया भर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी इस खास मौके को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है और फैंस के साथ अपनी खुशियां साझा की जा रही हैं।

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने ईद के मौके पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को मुबारकबाद दी। वहीं अली गोनी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो पोस्ट कर सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। दोनों सितारों के पोस्ट को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में चल रहे आर माधवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को ईद की बधाई दी।

परिवार संग मनाई खुशियां

जीशान कादरी ने अपने परिवार के साथ ईद का जश्न मनाते हुए तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि यह दिन खुशियां बांटने और अल्लाह का शुक्र अदा करने का है। उनके इस भावुक संदेश को फैंस ने काफी पसंद किया। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने फैंस को ईद अल-फितर की शुभकामनाएं दी हैं। हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चांद की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ हिना ने लिखा, 'चांद मुबारक'।

मलाइका अरोड़ा और आयशा खान ने दी शुभकामनाएं

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सबको ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईद मुबारक की एक फोटो शेयर की, जिसमें सबकी खुशहाली की कामना की गई है। आयशा खान ने भी अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खाने की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ आयशा ने लिखा, 'चांद रात मुबारक।' इनके अलावा धनाश्री और सुनीता अहूजा समेत कई कलाकारों ने भी इस मौके पर अपने फैंस को बधाई दी।

सोशल मीडिया पर छाया ईद का रंग

इस खास दिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ईद की बधाइयों से भर गए हैं। सितारे अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस त्योहार को मनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी पोस्ट्स फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं और हर कोई एक-दूसरे को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दे रहा है। कुल मिलाकर, इस साल की ईद भी खुशियों, प्यार और एकजुटता का संदेश लेकर आई है, जिसमें सितारों ने अपने अंदाज में रंग भर दिए हैं।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट