मनोरंजन

जब देवानंद ने वहीदा को साड़ी उतारकर एक्सपोज करने के लिए किया मजबूर!

सुनीता पांडे

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान आज अपना 86वां जन्मदिन मना रही हैं। 3 फरवरी 1938 को तमिलनाडु के चेंगलपट्टु में जन्मी वहीदा ने 50 और 60 के दशक में अपनी काबिलियत से हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें बचपन से ही संगीत और नृत्य का शौक था, लेकिन वहीदा बचपन में डॉक्टर बनना चाहती थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें फिल्मों की ओर रुख करना पड़ा। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा

देव आनंद ने किया मजबूर

इंडस्ट्री में वहीदा रहमान की छवि 'टच मी नॉट' वाली रही है। उन्होंने कभी भी निर्देशको की डिमांड के आगे घुटने नहीं टेके। वह फिल्मों में अपनी ड्रेस खुद चुनती थीं और किसी के लाख कहने के बावजूद वो टस से मस नहीं होती थी। लेकिन एक बार देवानंद ने वहीदा को साड़ी उतारकर एक्सपोज करने के लिए मजबूर कर दिया था।

सीन सुनकर भड़क गई वहीदा रहमान

यह घटना फिल्म 'कालबाजार' के दौरान की है। इस फिल्म में वहीदा रहमान ने देव साहब की प्रेमिका का किरदार निभाया था। सीन के अनुसार, देव आनंद और वहीदा रहमान पहाड़ों में घूमने जाते हैं। इसी दौरान देव साहब का पैर फिसल जाता है और वह गहरी खाई में गिर जाते हैं। डायरेक्टर विजय आनंद ने कहा कि अगर वहीदा अपनी साड़ी उतारकर देव साहब को ऊपर खींच लें तो सीन में जान आ जाये। लेकिन जब ये सीन वहीदा रहमान को सुनाया गया तो वो भड़क गईं।

जिद्द पर अड़े रहें डायरेक्टर और वहीदा

पहले तो उन्होंने देव आनंद को खूब बुरा-भला कहा और बाद में फिल्म छोड़ने की धमकी दे डाली। लेकिन इससे देव साहब को कोई फर्क नहीं पड़ा। वहीदा ने कहा कि ये सब सिर्फ सेक्स अपील बढ़ाने के लिए किया जा रहा है, वरना अगर डायरेक्टर चाहें तो कोई और रास्ता भी निकाला जा सकता है। निर्देशक विजय आनंद भी जिद्द पर अड़ गए। उनका कहना था कि अगर वो कलाकारों की मर्जी के मुताबिक सीन में फेरबदल करते रहें, तो पूरी फिल्म ही उनकी मर्जी से बनानी पड़ेगी।

देव आनंद ने लीगल एक्शन लेने की दी धमकी

दोनों को जिद पर अड़ा देख देव साहब ने एक दिन वहीदा को अकेले बुलाया और समझाते हुए कहा- 'देखो वहीदा, तुम जानती हो कि मैं अपनी फिल्मों में ऐसे हथकंडे नहीं अपनाता। दूसरी बात ये है कि आपने फिल्म साइन करने से पहले जो एग्रीमेंट साइन किया है, उसके मुताबिक आप किसी भी सीन के लिए ना नहीं कह सकती। फिर भी यदि आपको कोई आपत्ति है तो हमारे लिए कानूनी विकल्प खुले हैं।'

इस तरह सीन करने के लिए हुई राजी

आखिरकार वहीदा इस शर्त पर राजी हुईं कि यह सीन अकेले ही फिल्माया जाएगा। विजय आनंद इस बात पर राजी हो गए और अपने पूरे करियर में पहली बार वहीदा रहमान ने ऐसा सीन दिया, जिसका उन्हें आज भी पछतावा होगा। एक इंटरव्यू में वहीदा ने बताया था कि कैसे इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल