दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

तीसरे वीकेंड पर भी छाया रहा अजय देवगन का जलवा, शनिवार को दृश्यम 3 का नेट कलेक्शन हुआ ₹341 करोड़ के पार

Drishyam 3: अजय देवगन की दृश्यम 3: द कन्क्लूजन ने तीसरे शनिवार बॉक्स ऑफिस पर वापसी की। फिल्म ने 16वें दिन भारत में 5 करोड़ रुपये कमाए और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 528.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • अजय देवगन की फिल्म ने शनिवार को कमाए ₹5 करोड़

  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹528 करोड़ पार

  • दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

  • 16 दिनों में भारत में ₹341 करोड़ का नेट कलेक्शन

  • तीसरे शनिवार को बढ़ी कमाई, नाइट शोज में 42% से ज्यादा रही ऑक्यूपेंसी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 16: अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 के लिए 16वां दिन काफी फायदेमंद साबित हुआ है। रिलीज के 16वें दिन भी वीकेंड पर दृश्यम 3 ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन भारत में लगभग 5 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है। जबकि शुक्रवार को फिल्म ने 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

16वें दिन कितना रहा दृश्यम 3 का कलेक्शन?

सैकनिल्क की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ने शनिवार को 4,137 शोज के जरिए 5 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। जिसके चलते फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 341.10 करोड़ रुपये हो गया था। दृश्यम 3 का डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन लगभग 408.77 करोड़ रुपये रहा है और फिल्म ने 120 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। जिसके चलते फिल्म ने 528.77 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कमाया है।

शुक्रवार के मुकाबले फिल्म ने शनिवार को ज्यादा कमाई की है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस के ये आंकड़े शुरुआती अनुमान हैं और अंतिम कलेक्शन में बदलाव संभव है।

हिंदी 2D शोज में कैसी रही ऑक्यूपेंसी?

शनिवार को हिंदी 2D स्क्रीनिंग में दर्शकों की मौजूदगी में सुधार देखने को मिला। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मॉर्निंग शोज में ऑक्यूपेंसी 18.92 प्रतिशत रही, जबकि दोपहर के शोज में यह 33 प्रतिशत दर्ज की गई। शाम के शोज में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 35.31 प्रतिशत और नाइट शोज में 42.15 प्रतिशत तक पहुंच गई।

फिल्म के 16वें दिन 4,137 शोज दिखाए गए। शनिवार को दर्शकों की संख्या 2,24,413 रही, जबकि रिलीज के पहले 16 दिनों में कुल फुटफॉल 1.45 करोड़ से अधिक बताया गया है।

पहले और दूसरे हफ्ते की कमाई

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन ने 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन 62 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन 53.50 करोड़ और तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। फिल्म का पहले हफ्ते का भारत नेट कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये रहा।

दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 87.50 करोड़ रुपये कमाए। 14वें दिन तक इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 333 करोड़ रुपये पहुंच गया था। तीसरे शुक्रवार को 3.10 करोड़ और शनिवार को 5 करोड़ रुपये की कमाई के बाद भारत में कुल नेट कलेक्शन 341.10 करोड़ रुपये हो गया।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

YouTube से कितना कमाते हैं ध्रुव राठी? जानिए हरियाणा के लड़के ने जर्मनी जाकर कैसे बनाया अपना डिजिटल साम्राज्य

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी