सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' की कमाई में गिरावट, अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ के पार

The Vvan vs Drishyam 3 Box Office Collection: सिनेमाघरों में अपनी बेहतरीन कहानी और रोमांच से दर्शकों को बांधने वाली दृश्यम 3 और वैन का सफर बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है, जो नए रिकॉर्ड बना रहा है।
The Vvan vs Drishyam 3 Box Office Collection
फिल्म 'द वन' और 'दृश्यम 3'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • तीसरे हफ्ते में सुस्त पड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन', 'दृश्यम 3' ने पार किए 500 करोड़

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' की कमाई में गिरावट, अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने रचा नया रिकॉर्ड

  • बॉक्स ऑफिस पर 'द वन' की रफ्तार धीमी, 'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ के पार

Siddharth Malhotra Vs Ajay Devgn Movie Collection: बड़े पर्दे पर जब कोई शानदार और रहस्यमयी कहानी उतरती है, तो दर्शकों का थियेटर्स की ओर खिंचना स्वाभाविक हो जाता है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है, जहां अलग-अलग मुद्दे की फिल्में लंबा सफर तय करने के बाद दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

अजय देवगन की अहम भूमिका वाली सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 अपने 15वें दिन के पड़ाव पर पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर फिल्म द वन ने भी अपने 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इन फिल्मों के आंकड़े यह साबित करने के लिए काफी हैं कि मजबूत कंटेंट के दम पर फिल्में लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रह सकती हैं।

15वें दिन भी जारी रहा दृश्यम 3 का जलवा

डायरेक्टर अभिषेक पाठक की इस थ्रिलर फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन भी सिनेमाघरों अपनी पकड़ बनाए रखी है। घटती ऑक्यूपेंसी के बीच भी इस फिल्म ने लगभग 5 लाख रुपये का शुद्ध कलेक्शन अपने नाम किया है।

फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 333 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह फिल्म 500 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर चुकी है। विजय सल्गांवकर के रोल में अजय देवगन की एक्टिंग एक बार फिर दर्शकों के दिल में घर कर गया है।

The Vvan vs Drishyam 3 Box Office Collection
विजय थलपति की 'जन नायकन' को पीछे छोड़ रजनीकांत की 'जेलर 2' ने मारी बाजी, पहले दिन ही कमाए 125.25 करोड़

21वें दिन भी द वन का शानदार सफर

दूसरी ओर फैंटेसी और रोमांच से भरपूर फिल्म द वन ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपने 21 दिन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते के आखिरी पड़ाव पर करीब 20 लाख रुपये का शुद्ध संग्रह कलेक्शन किया है।

इस फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन लगभग 70 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है, और दुनिया भर में इसका कुल कलेक्शन 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है।

स्टार्स की दमदार एक्टिंग और बढ़ती उम्मीदें

इन दोनों फिल्मों की सक्सेस के पीछे इनकी मजबूत स्टार कास्ट और शानदार एक्टिंग का बहुत बड़ा हाथ है। दृश्यम 3 में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत जैसे कलाकारों ने कहानी को एक नई गहराई दी है।

वहीं दूसरी तरफ द वन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ-साथ अनुप सोनी, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com