दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए ‘करण-अर्जुन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए दो नन्हे मेहमान, तस्वीर शेयर कर दी जुड़वां बच्चों की खुशखबरी

Divyanka Tripathi Twin Babies: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर गुड न्यूज शेयर की है। ऐक्ट्रेस ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।

यति सिंह

Divyanka Tripathi Twin Babies News: टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के घर पर एक साथ डबल खुशियों ने दस्तक दी है। दिव्यांका ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिसकी न्यूज़ आते ही उनके चाहनेवालों की बधाईयों का ताता लग गया। छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी उर्फ ईशी मां के नाम से जाने जानी वाली 41 की उम्र में मां बन गयी हैं। दिव्यांका ने सोशल मीडिया के जरिए जुड़वां बच्चों के होने की जानकारी दी है।

दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशखबरी की जानकारी दी। दोनों पति-पत्नी ने एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दो छोटे-छोटे बच्चे हल्के नीले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके घर दो जुड़वां बच्चे हुए हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "इंतजार आखिरकार खत्म हो गया…'लड़के' आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।"

पोस्ट के जरिए दी खुशखबरी

विवेक ने पोस्ट में लिखा, "मेरे करण-अर्जुन आ गए। नए माता-पिता वाले खूबसूरत सफर की शुरुआत पर मुझे और दिव्या को आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।" वहीं इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर सामने आते ही बधाइयों का तांता लग गया। दिव्यांका और विवेक के फैंस के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकारों ने भी इस जोड़े को माता-पिता बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री सिरेन मिर्जा, शालिनी कपूर, भोजपुरी अभिनेत्री मोना सिंह, सुरभि ज्योति, युविका चौधरी, गायक सुधीर यदुवंशी और कॉमेडियन-अभिनेत्री जेमी लीवर, हितेन तेजवानी और पंखुरी समेत कई कलाकारों ने कमेंट सेक्शन पर बधाई दी।

शादी के कई साल बाद मिली डबल खुशखबरी

बता दें कि विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी काफी लंबे गैप के बाद मां-बाप बनने वाले हैं। ये दोनों 8 जुलाई साल 2016 में भोपाल में एक-दूसरे के साथ बंधन में बंधे थे। इन दोनों एक्टर्स की मुलाकात फेमस टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी।

शादी के कुछ सालों के बाद अब दोनों के घर में दो-दो बेटों का जन्म हुआ, जिससे उनकी जिंदगी में एक नए और बेहद खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत हुई है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला