दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

नुपुर सेनन-स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में तलविंदर संग दिखीं दिशा पाटनी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

Disha Patani And Talwiinder: नुपुर सेनन-स्टेबिन बेन के मुंबई रिसेप्शन में दिशा पाटनी एक बार फिर पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ नजर आईं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोनाली झा

Disha Patani Spotted With Rumoured Boyfriend Talwiinder: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन के मुंबई रिसेप्शन में दिशा को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

दरअसल, उदयपुर में नुपुर और स्टेबिन की शादी के बाद मुंबई में आयोजित ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इसी दौरान दिशा पाटनी भी पार्टी में पहुंचीं, लेकिन इस बार उनकी एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया। वायरल वीडियो में दिशा रेड कलर की स्टनिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह अपने दोस्त एलेक्जेंडर के साथ वेन्यू में एंट्री करती दिखाई देती हैं, जहां उनकी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय पहले से मौजूद थीं।

दिशा और तलविंदर की बॉन्डिंग

इस दौरान मौनी रॉय के पास पंजाबी सिंगर तलविंदर भी नजर आए। तलविंदर ने ब्लैक सूट पहन रखा था और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, फिर भी लोग उन्हें पहचानने से नहीं चूके। वीडियो में दिशा, मौनी और तलविंदर के साथ बातचीत करती दिखती हैं। तीनों के बीच की बॉन्डिंग और कंफर्ट लेवल ने फैंस का ध्यान खींच लिया। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही दिशा और तलविंदर के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

नुपुर और स्टेबिन की उदयपुर वेडिंग

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब दिशा पाटनी और तलविंदर को साथ देखा गया हो। इससे पहले भी दोनों नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की उदयपुर वेडिंग में एक साथ नजर आए थे। उस दौरान भी दोनों को हाथ थामे और एक-दूसरे के करीब देखा गया था, जिसके बाद उनके डेटिंग रूमर्स को और हवा मिली। हालांकि अब तक दिशा और तलविंदर, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

फैंस का रिएक्शन

वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इस जोड़ी को क्यूट बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि दिशा अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। वहीं कई यूजर्स अब दोनों के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, दिशा पाटनी और तलविंदर की चुप्पी ने इन अफवाहों को और भी रहस्यमयी बना दिया है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए