दीपिका कक्कड़ (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

दीपिका कक्कड़ ने लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद परिवार संग अस्पताल में मनाई बकरीद, ससुर ने दी ईदी

स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चलने के बाद दीपिका कक्कड़ की हाल ही सर्जरी की गई थी, जो 14 घंटे तक चली थी। इसके बाद दीपिका को आईसीयू में रखा गया था। अब दीपिका की हालत स्थिर है।

सोनाली झा

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा दीपिका कक्कड़ इन दिनों जीवन के एक कठिन दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला, जिसके बाद उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी की गई। यह सर्जरी इतनी जटिल थी कि दीपिका को तीन दिन तक आईसीयू में भर्ती रखा गया। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है।

कठिनाई भरे इस समय में भी दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने सकारात्मकता नहीं छोड़ी। 7 जून को बकरीद के मौके पर दीपिका ने अस्पताल में ही अपने परिवार के साथ त्योहार मनाया। शोएब ने सोशल मीडिया के जरिए इस खास पल की झलकियां शेयर कीं। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा कि दीप्पी और मेरे लिए पापा की तरफ से ईदी आई। ईद मुबारक।

शोएब ने अपने व्लॉग में दीपिका की हेल्थ को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईद-उल-अजहा के एक दिन पहले दीपिका ICU से बाहर आ गई हैं, यह हमारे लिए किसी तोहफे से कम नहीं। सर्जरी के बाद वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। डॉक्टरों ने उनकी पित्त की थैली निकाल दी है और लिवर का एक हिस्सा भी हटाया है। शोएब ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आपकी दुआओं का असर हो रहा है।

28 मई की रात दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर लिवर कैंसर के बारे में खुलासा करते हुए फैंस से दुआओं की अपील की थी। उनकी बहादुरी, सकारात्मक सोच और शोएब का साथ इस मुश्किल घड़ी में मिसाल बन गया है। बकरीद जैसे त्योहार पर जब लोग खुशियां मना रहे थे, दीपिका और उनका परिवार अस्पताल के कमरे में एक दूसरे का मनोबल बढ़ा रहे थे। यह पल न सिर्फ भावनात्मक था, बल्कि ये बताता है कि परिवार का साथ और उम्मीद की रौशनी किसी भी अंधेरे को मात दे सकती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं