दिलजीत दोसांझ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'सरदार जी 3' के विवाद के बाद मुश्किलों में दिलजीत, 'बॉर्डर 2' से कटेगा पत्ता!

फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने की वजह से दिलजीत दोसांझ मुश्किलों में घिरे हैं। अब अकटलें लगाई जा रही हैं कि अब इस विवाद के बाद उनका 'बॉर्डर 2' से पत्ता कट सकता है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी के चलते न सिर्फ फिल्म के मेकर्स को आलोचना झेलनी पड़ रही है, बल्कि अब दिलजीत दोसांझ के करियर पर भी इसका सीधा असर दिखने लगा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत अब मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' से बाहर किए जा सकते हैं।

दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार, फिल्म के निर्माता जेपी दत्ता और निधि दत्ता, और निर्देशक अनुराग सिंह को एक औपचारिक पत्र भेजा है। पत्र में FWICE ने 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।

FWICE ने पत्र में लिखा, “जिस कलाकार ने हाल ही में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम किया, उस पर भरोसा जताकर आपने फिल्म इंडस्ट्री की एकता को कमजोर किया है। देश में चल रहे तनाव को नजरअंदाज कर इस तरह का सहयोग, हमारे सैनिकों और नागरिकों के बलिदान का अपमान है।”

उन्होंने इस बात पर खास तौर से नाराजगी जताई कि 'बॉर्डर 2' जैसी देशभक्ति पर आधारित फिल्म में ऐसे एक्टर को कास्ट किया जा रहा है, जो हाल ही में भारत-पाक तनाव के बीच विवादित सहयोग में शामिल रहे हैं। FWICE ने इस फैसले को फिल्म की आत्मा को चोट पहुंचाने वाला और दर्शकों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।

FWICE ने मेकर्ससे आग्रह किया किवो इस कास्टिंग पर दोबारा विचार करें और यह सुनिश्चित करें कि फिल्म इंडस्ट्री राष्ट्रहित में एकजुट नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य फिल्म को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि देश के सम्मान से कोई समझौता न हो।

वहीं, दिलजीत दोसांझ पहले ही सफाई दे चुके हैं कि 'सरदार जी 3' की शूटिंग फरवरी में हुई थी, जबकि पहलगाम आतंकी हमला अप्रैल में हुआ। उन्होंने कहा कि उस समय हालात सामान्य थे और फिल्म की शूटिंग के समय किसी भी तरह की राजनीतिक या सामाजिक टेंशन नहीं थी।

फिर भी, इस पूरे विवाद के चलते दिलजीत के करियर पर खतरे के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि 'बॉर्डर 2' के मेकर्स FWICE की मांग पर क्या रुख अपनाते हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर