दिलजीत दोसांझ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

दिल्ली में नहीं होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, 30 अक्टूबर के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, फैंस को लगा झटका

Diljit Dosanjh Tickets: दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया।

सोनाली झा

Highlights

  • दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में होने वाला कॉन्सर्ट मुश्किल में पड़ गया है।

  • दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और त्योहारों के मौसम का हवाला देते हुए कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी।

  • यह कॉन्सर्ट जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होना था।

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिलजीत का ‘ऑरा इंडिया टूर’ के तहत 30 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लाइव शो होना था। इसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और त्योहारों के मौसम का हवाला देते हुए कार्यक्रम को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

दिलजीत दोसांझ ने कुछ समय पहले अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ का ऐलान किया था। इस टूर की शुरुआत दिल्ली से होनी थी। शुरुआत में कॉन्सर्ट की तारीख 1 नवंबर बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 30 अक्टूबर कर दिया गया। इसके बाद अलग-अलग टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर 30 अक्टूबर के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई थी।

दिल्ली पुलिस ने नहीं दी मंजूरी

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत को देखते हुए कार्यक्रम को मंजूरी देने से इनकार कर दिया। फिलहाल दिलजीत दोसांझ या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कॉन्सर्ट की नई तारीख तय होगी या कार्यक्रम रद्द किया जाएगा, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

सात शहरों में होगा ऑरा इंडिया टूर

दिलजीत दोसांझ ने अपने इंडिया टूर के तहत देश के सात शहरों में कॉन्सर्ट करने की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत दिल्ली से होनी थी, जबकि चंडीगढ़ में इसका समापन प्रस्तावित है। चंडीगढ़ में होने वाले शो की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

टूर का घोषित शेड्यूल इस प्रकार है:

  • 30 अक्टूबर: दिल्ली (पुलिस की मंजूरी नहीं मिली)

  • 15 नवंबर: इंदौर, C21 एस्टेट

  • 21 नवंबर: अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम

  • 27 नवंबर: मुंबई, महालक्ष्मी रेस कोर्स

  • 29 नवंबर: बेंगलुरु, नाइस ग्राउंड

  • 5 दिसंबर: लखनऊ, 19वां नेशनल जंबूरी ग्राउंड

  • चंडीगढ़: तारीख की घोषणा बाकी

6,499 रुपये से शुरू थे टिकटों के दाम

दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट के टिकटों की शुरुआती कीमत 6,499 रुपये रखी गई थी, जबकि सबसे महंगे टिकट की कीमत 15,999 रुपये बताई गई। यह शो शाम 4 बजे शुरू होने वाला था और इसकी अवधि करीब छह घंटे प्रस्तावित थी। अब पुलिस की मंजूरी नहीं मिलने के बाद टिकट बुक करने वाले दर्शकों को आयोजकों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद