अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में चुपके से घुस गए थे मीका सिंह, फिर बिग बी ने किया ये काम, जानें मजेदार किस्सा

Mika Singh Funny Story: सिंगर मीका सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी का मजेदार किस्सा सुनाया। मीका एक बार बड़ी गाड़ी और काला चश्मा पहनकर बिना न्योते के पार्टी में घुस गए थे।
Amitabh Bachchan and Mika Singh
मीका सिंह और अमिताभ बच्चन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मीका सिंह ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी का दिलचस्प किस्सा सुनाया।

  • मीका सिंह एक बार बिना न्योते के बिग बी की दिवाली पार्टी में पहुंच गए थे।

  • मीका सिंह ने बड़ी गाड़ी, काला चश्मा और काले शीशों की मदद से पार्टी में एंट्री की थी।

Amitabh Bachchan Diwali Party: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी हमेशा से फिल्मी सितारों के बीच चर्चा का विषय रही है। इस पार्टी में शामिल होने का सपना कई लोगों ने देखा होगा, लेकिन सिंगर मीका सिंह ने तो एक बार बिना न्योते के ही इसमें पहुंचने की कोशिश कर डाली थी। हाल ही में क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में मीका सिंह ने इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया।

मीका सिंह ने बताया कि कैसे बड़ी गाड़ी और काला चश्मा पहनकर वह अमिताभ बच्चन के घर की पार्टी में पहुंच गए थे। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और वह वहां से वापस लौट गए। 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान मीका सिंह ने बताया कि वह अक्सर दिवाली के दौरान बिग बी के घर के सामने से गुजरते थे। उस समय अमिताभ की पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल होते थे।

मीका सिंह की इच्छा

मीका की भी इच्छा थी कि उन्हें कभी इस पार्टी में शामिल होने का न्योता मिले। सिंगर ने बताया कि एक बार वह अपनी बड़ी गाड़ी लेकर अमिताभ बच्चन के घर पहुंच गए। गाड़ी के शीशे काले थे और उन्होंने चश्मा भी पहन रखा था। उन्होंने गेट के सामने हॉर्न बजाया, जिसके बाद सिक्योरिटी ने गाड़ी को किसी बड़े सितारे की गाड़ी समझकर गेट खोल दिया। इस तरह मीका बिना न्योते के ही पार्टी में दाखिल हो गए।

Amitabh Bachchan and Mika Singh
Amitabh Bachchan Post: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, बिग बी के संदेश के बाद फैंस हुए भावुक

पार्टी में पहुंचकर हुआ अपनी गलती का एहसास

मीका सिंह ने बताया कि अंदर पहुंचने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह बिना बुलाए पार्टी में आ गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी पीछे की और वहां से निकल गए। हालांकि, इस घटना के बाद अमिताभ बच्चन की तरफ से उन्हें एक संदेश मिला। बिग बी ने उन्हें अगली बार सीधे मिलने आने के लिए कहा। मीका ने इस व्यवहार को अमिताभ बच्चन की महानता बताया।

जया बच्चन की इस बात से प्रभावित हुए मीका

मीका का किस्सा सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने त्योहारों पर अपने घर में मेहमानों के स्वागत की परंपरा के बारे में बताया। उन्होंने इसका श्रेय अपनी पत्नी जया बच्चन को दिया। बिग बी के मुताबिक, जया कहती हैं कि दिवाली हो, होली हो या कोई दूसरा त्योहार, उनका घर खुला है और जो भी आना चाहे, उसका स्वागत है। अमिताभ की यह बात उनके परिवार की मेहमाननवाजी को भी दर्शाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com