दिलजीत दोसांझ की नो एंट्री 2 में वापसी 
मनोरंजन

नो एंट्री 2 में दिलजीत दोसांझ की वापसी, बॉर्डर 2 के सेट पर अनीस बज्मी-बोनी कपूर

दिलजीत दोसांझ बॉर्डर 2 के शूटिंग सेट पर अनीस बज्मी और बोनी कपूर के साथ नजर आए हैं। अंदाज यह लगाया जा रहा है कि नो एंट्री 2 फिल्म में दिलजीत दोसांझ की वापसी हो गई है।

अनिल सिंह

Diljit Dosanjh Come Back In No Entry 2: दिलजीत दोसांझ बीते दिनों सरदार जी 3 फिल्म को लेकर सुर्खियों में थे। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी की वजह से दिलजीत दोसांझ को भारत में लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर यूजर्स में उन्हें गद्दार तक कह दिया। कहा यह जाने लगा की बॉर्डर 2 से उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा, लेकिन वह बॉर्डर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अनीस बज्मी और बोनी कपूर के साथ उनकी बातचीत का वीडियो वायरल होने के साथ ही अब कहा यह भी जा रहा है कि नो एंट्री 2 में दिलजीत दोसांझ की वापसी हो गई है।

नो एंट्री 2 फिल्म का औपचारिक ऐलान जब किया गया तो फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अर्जुन कपूर और वरुण धवन के साथ अहम भूमिका निभाने वाले थे। लेकिन बाद में खबर यह आई की क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से दिलजीत दोसांझ ने फिल्म करने से मना कर दिया। इस पर फिल्म मेकर्स का भी बयान सामने आया था उन्होंने बताया था कि दिलजीत दोसांझ ने शेड्यूल की वजह से फिल्म को मना किया है।

दिलजीत दोसांझ ने अब बॉर्डर 2 की शूटिंग सेट से एक बीटीएस वीडियो जारी किया है, जिसमें पीछे वो कमेंट्री भी कर रहे हैं। इस वीडियो में अनीस बज्मी और बोनी कपूर भी नजर आए, इसके बाद लोगों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि क्रिएटिव डिफरेंस अब खत्म हो गया है, नो एंट्री 2 में दिलजीत दोसांझ की वापसी हुई है।

वीडियो में आप देख सकते हैं बॉर्डर 2 के सेट से लिया गया यह वीडियो है। फिल्म के डायरेक्टर और दिलजीत दोसांझ के साथी कलाकार अहान शेट्टी, वरुण धवन वीडियो में नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में दिलजीत दोसांझ की फनी कमेंट्री चल रही है, जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसी कमेंट्री में उन्होंने हिंट दे दिया है कि नो एंट्री में उनकी वापसी हो गई है। हालांकि इसके बारे में भी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।

दिलजीत दोसांझ के काम की अगर बात करें तो सरदार जी 3 फिल्म की वजह से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉर्डर 2 फिल्म की शूटिंग में वह व्यस्त हैं और आने वाले वक्त में नो एंट्री 2 की शूटिंग में वह हिस्सा लेंगे। बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ के साथ सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर फिल्म का सीक्वल है। बॉर्डर 2 को 26 जनवरी तक रिलीज किये जाने का प्लान है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज