दिलजीत दोसांझ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले नई गाइडलाइन जारी, झंडे-बैनर और मेकअप समेत इन चीजों पर बैन

Diljit Dosanjh Aura Tour 2026: दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले बुकमायशो ने कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं। झंडे, बैनर और मेकअप समेत कई चीजों पर बैन लगाया गया है।

यति सिंह

Highlights

  • दिलजीत दोसांझ का ऑरा इंडिया टूर 2026 अब 27 नवंबर यानी आज मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स पहुंचेगा।

  • बुकमायशो ने कॉन्सर्ट में झंडे, बैनर, पोस्टर और हाथ से बने साइन ले जाने पर बैन लगाया।

  • मेकअप, डियोड्रेंट, क्रीम, स्प्रे सनस्क्रीन और एयरोसोल जैसे सामान पर भी रोक हैं।

  • कैमरा, सेल्फी स्टिक, ड्रोन, बड़े बैग, लैपटॉप और टैबलेट ले जाने की परमिशन नहीं होगी।

Diljit Dosanjh Mumbai Concert Rules: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 को लेकर देशभर में जबरदस्त क्रेज है और अब यह कारवां मुंबई पहुंच रहा है। 27 नवंबर यानी आज महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले इस कॉन्सर्ट से पहले टिकट प्लेटफॉर्म बुकमायशो ने दर्शकों के लिए कड़े नियम लागू कर दिए हैं।

नई गाइडलाइंस के तहत कॉन्सर्ट के अंदर झंडों, बैनरों, पोस्टरों के साथ-साथ पेन, डियोड्रेंट और मेकअप के सामान ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अगर आप भी इस शो का हिस्सा बनने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले इन बैन के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है।

झंडों और बैनरों पर रोक

नए नियमों के अनुसार कॉन्सर्ट में किसी भी तरह के झंडे, बैनर, संकेत या पोस्टर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है, जिनमें हाथ से बने पोस्टर भी शामिल हैं। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब कुछ महीने पहले मई में कनाडा के कैलगरी में हुए शो के दौरान खालिस्तान सपोटर झंडे लहराए जाने को लेकर मामला सामने आया था।

उस घटना के दौरान दिलजीत दोसांझ ने कथित तौर पर अपनी सुरक्षा टीम से झंडे लेकर पहुंचे लोगों को बाहर करने को कहा था, जिस पर पंजाबी समुदाय के कुछ ग्रुप ने उनकी आलोचना की थी।

बाद में दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी में लिखे इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए स्थिति साफ की थी। उन्होंने कहा था कि अपने शहर या देश के प्रति प्रेम और समर्थन जताने के लिए फैंस का झंडे या बैनर लाना उन्हें बुरा नहीं लगता, लेकिन यदि कोई इनका इस्तेमाल बाहर उनके फैंस को गाली देने या परेशान करने के लिए करता है और अंदर भी वही बर्ताव दोहराने की कोशिश करता है, तो वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

वेन्यू के अंदर किन चीजों पर पाबंदी

ऑरा इंडिया टूर 2026 के लिए बुकमायशो ने दर्शकों की सुरक्षा के लिए बैन सामानों की लिस्ट

  • चाकू, ब्लेड, नुकीले आभूषण और अन्य खतरनाक चीजों पर रोक।

  • पेन, मार्कर, लाइटर और लेजर पॉइंटर पर भी रोक।

  • पानी से भरे गुब्बारे, अंडे या फेंकने वाली अन्य चीजों पर रोक।

  • एयरोसोल, स्प्रे सनस्क्रीन, डियोड्रेंट, क्रीम तथा मेकअप के सामान पर रोक।

  • कांच, धातु या प्लास्टिक की खाली बोतलें और छाते भी पर रोक।

  • बड़े बैग, बैकपैक, लैपटॉप तथा टैबलेट ले जाने पर भी रोक।

एंट्री में परेशानी से बचने के लिए किन बातों का रखें ध्यान

कुछ पाबंदियों के बीच दर्शकों को पावर बैंक साथ रखने की छूट दी गई है। यदि किसी को दवाइयों की जरुरत है, तो उनके पास वैध मेडिकल पर्चा होना जरूरी है। सभी लोगों को अपनी पहचान के लिए सरकार द्वारा जारी वैलिड फोटो आईडी साथ रखने की सलाह दी गई है।

आयोजकों ने यह भी कहा है कि दर्शक समय से पहले कॉन्सर्ट में पहुंचें और वहां मौजूद कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें ताकि एंट्री के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर संशय बरकरार

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, 77 सीटों पर जीती BJP; 16 नगर निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला तेज

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

संसद का विशेष सत्र कब और कौन बुलाता है? 6 महीने के नियम से लेकर विशेष बैठक तक, समझें संविधान का पूरा गणित