‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर रिलीज पर आया बड़ा अपडेट (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Dhurandhar 2 vs Toxic Clash: ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, नोट करें ले तारीख

Box Office March 2026: धुरंधर 2 और टॉक्सिक के ट्रेलर रिलीज को लेकर चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर 3 मार्च और यश की फिल्म का ट्रेलर 8 मार्च को आ सकता है।

सोनाली झा

Dhurandhar 2-Toxic Trailer Release Date: मार्च 2026 में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 और यश की फिल्म टॉक्सिक एक ही दिन 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और फैंस बेसब्री से ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में एक भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तैयारी चल रही है और इसके लिए इनविटेशन भी भेजे जा चुके हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में ट्रेलर रिलीज को लेकर हलचल तेज है। यश को चार साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं और ‘टॉक्सिक’ को एक बड़े एक्शन एंटरटेनर के रूप में पेश किया जा रहा है।

इस दिन रिलीज होगा धुरंधर 2 का ट्रेलर

वहीं दूसरी ओर, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले खबरें थीं कि फिल्म का ट्रेलर 8 मार्च को रिलीज होगा, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार इसे प्रीपोन कर 3 मार्च को जारी किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर यश की ‘टॉक्सिक’ से पहले दर्शकों के सामने आएगा। हालांकि, इस बारे में भी अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

मार्च में होगा सिनेमाघरों में मेगा क्लैश

‘धुरंधर 2’ पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाएगी और हमजा अल मजारी की जर्नी को और गहराई से दिखाएगी। फिल्म में दमदार एक्शन, इमोशनल ड्रामा और हाई-वोल्टेज सीक्वेंस देखने को मिल सकते हैं। वहीं ‘टॉक्सिक’ को एक स्टाइलिश और पावरफुल एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें यश का इंटेंस अवतार नजर आएगा। ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर रिलीज की संभावित तारीखों ने फैंस के बीच उत्साह को दोगुना कर दिया है। अब सभी की नजरें मेकर्स की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। 19 मार्च को होने वाला यह क्लैश 2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला साबित हो सकता है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज