रणवीर सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

इंतजार खत्म...पता चल गया आज कितने बजे रिलीज होगा धुरंधर 2 का टीजर, रणवीर सिंह- आदित्य धर ने दिया बड़ा हिंट

Dhurandhar Part 2 Poster: फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी। रणवीर सिंह और आदित्य धर के रहस्यमय पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ कमाए।

अक्षय साहू

Dhurandhar 2 Teaser Release: दर्शक बेसब्री से 19 मार्च का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसी दिन ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज होगा। पहली फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। इसके चलते दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट से भी वैसी ही उम्मीदें हैं।

इस बीच, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और स्टार रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रहस्यमय पोस्ट शेयर कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। ये पोस्ट साफ संकेत दे रहे हैं कि जल्द ही ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज होने वाला है।

रणवीर-साझा पोस्ट और टीजर की अटकलें

सोमवार रात, रणवीर सिंह, आदित्य धर और जियो स्टूडियोज ने एक ही पोस्ट शेयर की। इसमें काले बैकग्राउंड पर लिखा था "कल दोपहर 12:12 बजे" और यह फॉन्ट वही था जो पहली फिल्म की घोषणा में इस्तेमाल हुआ था। सोशल मीडिया पर अब यह चर्चा तेज हो गई है कि आज यानी 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 बजे आदित्य धर किस सरप्राइज के साथ सामने आएंगे।

नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही धुरंधर

सिनेमाघरों में सफलता के बाद, ‘धुरंधर’ को 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। फिल्म का ओटीटी वर्नज लगभग 9 मिनट छोटा था, जिसे लेकर कुछ यूजर्स ने नाराजगी जताई। प्लेटफाॅर्म ने बताया कि यह रन टाइम बदलाव डिस्क्लेमर और अन्य संबंधित चीजों  के कारण हुआ, जिसे फिल्म के निर्माता ने भी अप्रूव किया। इसके बावजूद, धुरंधर ओटीटी पर हिट रही और नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। पाकिस्तान में भी फिल्म को दर्शकों ने खूब देखा।

टॉक्सिक से होगी ‘धुरंधर 2’ की टक्कर

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज हो रही है, यानी बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का टकराव होगा। रिलीज़ डेट में कोई बदलाव नहीं होगा, इसका भरोसा डायरेक्टर आदित्य धर ने दिया है।

फिल्म में ‘धुरंधर’ स्टार कास्ट

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, गौरव गेरा, राकेश बेदी और दानिश पंडोर जैसे कलाकार हैं। पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। अब दर्शक दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता