उदयबीर संधू (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Udaybir Sandhu On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ का पिंडा अब साउथ में बनेगा विलेन, उदयबीर संधू को मिला बड़ा मौका

Udaybir Sandhu South Film Debut: ‘धुरंधर 2’ में पिंडा का किरदार निभाने वाले उदयबीर संधू को साउथ फिल्म में विलेन के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। फिल्म की सफलता के बाद उन्हें बड़ा मौका मिल रहा है।

सोनाली झा

Udaybir Sandhu Villain Role: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद इसके कलाकारों की किस्मत भी चमकती नजर आ रही है। फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और अब इसके सितारों को नए बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने शुरू हो गए हैं। इसी बीच फिल्म में पिंडा का किरदार निभाने वाले उदयबीर संधू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के दोस्त पिंडा का रोल निभाने वाले उदयबीर संधू ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की शुरुआत में जहां उनका किरदार दोस्ती की मिसाल पेश करता है, वहीं अंत तक आते-आते उसमें नेगेटिव शेड भी देखने को मिलता है। यही ट्विस्ट दर्शकों को काफी पसंद आया और उनका डायलॉग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

साउथ फिल्म में विलेन बनने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदयबीर संधू को अब साउथ इंडस्ट्री से बड़ा ऑफर मिला है। बताया जा रहा है कि वे साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती की आगामी फिल्म ‘आदर्श कुटुंबम’ में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास कर रहे हैं और इसमें उदयबीर को खतरनाक विलेन के रूप में पेश किए जाने की चर्चा है। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह उनके करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

दमदार स्टारकास्ट और बड़ी तैयारी

‘आदर्श कुटुंबम’ को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर श्रीनिधि शेट्टी नजर आएंगी, जबकि म्यूजिक की जिम्मेदारी हर्षवर्धन संभाल रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और मेकर्स इसे 2026 की गर्मियों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में पिंडा यानी उदयबीर संधू की एंट्री इस प्रोजेक्ट को और भी दिलचस्प बना सकती है।

धुरंधर से खुल रहे नए रास्ते

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है, बल्कि इसके कलाकारों के लिए भी नए दरवाजे खोल दिए हैं। उदयबीर संधू पहले ही गोल्ड और अमर सिंह चमकिला जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने उन्हें असली पहचान दिलाई है। अगर उदयबीर संधू साउथ फिल्म में विलेन के रूप में नजर आते हैं, तो यह उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव