धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने उमड़ा बॉलीवुड, ऐश्वर्या-अभिषेक, शबाना आजमी से लेकर निरहुआ तक हुए शामिल 
मनोरंजन

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में पहुंचे सलमान, शाहरुख समेत कई सितारे, सनी देओल की आंखों में दिखा दर्द

Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में सलमान खान और शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के कई सितारे श्रद्धांजलि देने पहुँचे। इस दौरान सनी देओल की आँखें नम दिखीं।

अनिल सिंह

Dharmendra Prayer Meet Update: बॉलीवुड के 'ही-मैन' और 'यारों के यार' धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं। 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में अभिनेता ने अंतिम सांस ली थी। गुरुवार, 27 नवंबर को देओल परिवार ने दिवंगत अभिनेता के चौथे पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गज सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुँचे।

यह प्रार्थना सभा शाम 4 बजे से ही शुरू हो गई थी और सेलिब्रिटीज का तांता लगा रहा। इस दौरान शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स ने पहुंचकर देओल परिवार को सांत्वना दी।

सलमान और शाहरुख ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता सलमान खान को धर्मेंद्र अपना तीसरा बेटा मानते थे, और सलमान भी उन्हें पिता मानते थे। आँखों में नमी और दिल में गम समेटे सलमान खान भारी सिक्योरिटी के बीच धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुँचे। सलमान ने 'द बैंग' टूर के दौरान धर्मेंद्र के लिए कहा था, "वो मेरे पिता हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूँ।" वहीं, शाहरुख खान भी प्रार्थना सभा में पहुँचे। शाहरुख और धर्मेंद्र का रिश्ता भी बाप-बेटे जैसा था और दोनों ने साथ में फिल्में भी की थीं।

टूटे हुए दिखे सनी देओल

एक पिता को खोने के गम से पूरा देओल परिवार टूटा हुआ है। प्रार्थना सभा से बाहर निकलते समय सनी देओल की आँखें नम थीं। उनके चेहरे पर पिता को खोने का दर्द साफ झलक रहा था, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वहीं, दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी की भतीजी और एक्ट्रेस मधु उनके घर पहुँची और उन्हें ढाँढस बंधाया।

इन सितारों ने भी दी अंतिम विदाई

प्रार्थना सभा में बॉलीवुड के कई बड़े नाम मौजूद थे:

  • शबाना आजमी और दिव्या दत्ता दोनों एक्ट्रेसेस धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुँचीं। दिव्या 'अपने' और शबाना 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उनके साथ काम कर चुकी हैं।
  • ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने भी पहुँचकर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
  • एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र के बेहद करीब थीं और उन्हें प्यार से 'मेरी सकीना' कहकर बुलाते थे। वह भी दुख की लकीरें लिए वहाँ पहुँचीं।
  • सोनू सूद जो धर्मेंद्र को अपनी प्रेरणा मानते थे, उन्होंने भी पहुँचकर श्रद्धांजलि दी।
  • सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, फातिमा सना शेख, रणदीप हुड्डा, मुकेश खन्ना और कुलभूषण खरबंदा जैसे एक्टर्स ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
  • बोनी कपूर, मनीष मल्होत्रा, अनु मलिक, अशोक पंडित और अब्बास-मुस्तान भी श्रद्धांजलि देने पहुँचे।
  • हेमा मालिनी के पूर्व दामाद भरत तख्तानी (ईशा देओल के पूर्व पति) भी श्रद्धांजलि देने पहुँचे।
  • भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुँचे।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता