इक्कीस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मंडे को फेल या पास धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म? जानें 5वें दिन कैसा रहा ‘इक्कीस’ का हाल

Dharmendra Movie Collection: नए साल पर रिलीज हुई धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ ने ओपनिंग में ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार थमती नजर आई। तो चलिए जानते हैं कलेक्शन।

स्नेहा मौर्या

kkis First Monday Box Office Collection: नए साल के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ से मेकर्स और दर्शकों दोनों को काफी उम्मीदें थीं। यह फिल्म पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 1 जनवरी कर दी गई। शुरुआती दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की, मगर अब इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है।

पहले सोमवार को कितना कमा पाई ‘इक्कीस’?

फिल्म ‘इक्कीस’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई और यह आंकड़ा 3.5 करोड़ रुपये तक सिमट गया। वीकेंड पर फिल्म को थोड़ा फायदा मिला। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये, जबकि रविवार को लगभग 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

हालांकि, वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की असली परीक्षा शुरू हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले सोमवार को ‘इक्कीस’ सिर्फ 80 लाख रुपये ही कमा पाई। यह गिरावट फिल्म के भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

अब तक पांच दिनों में ‘इक्कीस’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 20.95 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में मौजूदा कमाई को देखते हुए फिल्म को हिट की रेस में बने रहने के लिए लंबा सफर तय करना होगा।

‘धुरंधर’ से मिल रही कड़ी टक्कर

‘इक्कीस’ की कमजोर कमाई की एक बड़ी वजह फिल्म ‘धुरंधर’ को माना जा रहा है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 32वें दिन भी इस फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन 774.8 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो ‘इक्कीस’ के मुकाबले कहीं ज्यादा है।

फिल्म के स्टारकास्ट

फिल्म ‘इक्कीस’ से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने बॉलीवुड में कदम रखा है। उनके साथ सिमर भाटिया ने भी डेब्यू किया है। फिल्म में जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र नजर आए हैं। खास बात यह है कि ‘इक्कीस’ को धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। इसके अलावा दिवंगत अभिनेता असरानी की भी इसमें झलक देखने को मिली है। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं