धनुष ने किया ऐलान, कम्प्लीट हुई तेरे इश्क में की शूटिंग, 
मनोरंजन

धनुष और कृति सेनन के तेरे इश्क में फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, जानिए रिलीज डेट

धनुष ने अपनी फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग कंप्लीट होने का ऐलान किया है। इस फिल्म में कृति सेनन उनके साथ नजर आने वाली है। दर्दनाक प्रेम कहानी पर आधारित ये फिल्म नवंबर के महीने में रिलीज होगी।

अनिल सिंह

आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और निर्माता भूषण कुमार द्वारा निर्मित 'तेरे इश्क़ में' की शूटिंग अब सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन स्वयं आनंद एल राय ने किया है। धनुष और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है। इसकी नई जोड़ी और भावनात्मक कहानी दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर रही है।

धनुष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह रोमांचक अपडेट साझा करते हुए फैंस के साथ खुशी ज़ाहिर की। राय के सिग्नेचर स्टोरीटेलिंग स्टाइल के साथ 'तेरे इश्क़ में' एक गहराई से भरी भावनात्मक सिनेमाई यात्रा होने का वादा करती है।

गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और कलर येलो प्रस्तुत करते हैं तेरे इश्क़ में जिसे आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है, और भूषण कुमार व कृष्ण कुमार सह-निर्माता हैं। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है और पटकथा हिमांशु शर्मा ने लिखी है। यह फिल्म ए.आर. रहमान द्वारा संगीतबद्ध है, जिसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। धनुष और कृति सेनन द्वारा अभिनीत यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी और तमिल में दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।

तेरे इश्क में फिल्म की कहानी बेहद दर्दनाक प्रेम कहानी है। फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज करने का फिल्म मेकर्स का प्लान है। यही कारण है की शूटिंग को जल्द ही निपटाया गया है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम जल्दी शुरू हो जाएगा। फिल्म में संगीत ए आर रहमान का है। कहानी हिमांशु मिश्रा और नीरज यादव ने लिखी है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर कुछ समय पहले जारी हुआ था। जिसमें धनुष और कृति सेनन नजर आ रहे थे।

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान

यह खरगे की नहीं, राहुल की भाषा है, मल्लिकार्जुन के बयान पर संबित पात्रा का पलटवार, BJP-कांग्रेस में छिड़ी बहस

PM मोदी ने 'डियर फ्रेंड' लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई, बोले- और मजबूत होंगे रिश्ते

जामिया छात्र संघ चुनाव पर छात्रों का अल्टीमेटम, कॉलेज प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप, सामने रखीं 4 मांगें