मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल 4' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Dhamaal 4 Weekend BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया धमाल 4 का जादू, 100 करोड़ क्लब से सिर्फ एक कदम दूर

Dhamaal 4 BO Collection: अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले वीकेंड में फिल्म ने 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर हासिल कर लिया है।

अपूर्वा नायक

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3: सिनेमाघर एक बार फिर से हंसी ठहाकों से गूंज उठा है। अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी जैसे दिग्गज कलाकारों से भरी कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है।

धमाल 4 ने अपने पहले ही वीकेंड पर दर्शकों को खुश कर दिया है, जिसका असर ये रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जमकर कमाई की है। इस फिल्म ने वीकेंड पर बाकी सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है। ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल करने के चलते जल्द ही फिल्म 100 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई है।

तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचा धमाल

धमाल 4 ने तीसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वीकेंड पर धमाल 3 ने केवल 3 दिनों में ही 65 करोड़ की कमाई कर ली है। सबसे खास बात तो ये है कि इस फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट इंडिया)

पहला दिन (शुक्रवार): 14 करोड़ रुपये

दूसरा दिन (शनिवार): 22.50 करोड़ रुपये

तीसरा दिन (रविवार): 28.50 करोड़ रुपये

इस तरह फिल्म ने पहले वीकेंड में कुल 65 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है।

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 92 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म सोमवार को आसानी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

कॉमेडी फ्रेंचाइजी ने फिर जीता दर्शकों का दिल

निर्देशक इंद्र कुमार एक बार फिर दर्शकों की पसंद पर खरे उतरे हैं। 'धमाल' फ्रेंचाइजी हमेशा से अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी और मनोरंजक कहानी के लिए जानी जाती रही है। चौथे भाग में भी वही मनोरंजन बरकरार देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से फैमिली ऑडियंस बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रही है।

मजबूत स्टारकास्ट बनी फिल्म की ताकत

फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के अलावा रवि किशन, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, उपेंद्र लिमये और अंजलि आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

नए और पुराने कलाकारों का यह मेल फिल्म की कॉमिक टाइमिंग को और भी मनोरंजक बना रहा है। बॉक्स ऑफिस पर जिस रफ्तार से 'धमाल 4' आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब