धमाल 4 की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़

Dhamaal 4 Collection Day 14: 'धमाल 4' ने रिलीज के 14 दिनों में भारत में 136.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और दुनियाभर में 185.39 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म करीब 23.59% मुनाफा कमा चुकी है।

सोनाली झा

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दो हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स का असर टिकट खिड़की पर साफ दिखाई दे रहा है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 14 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 185 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धमाल 4' ने पहले सप्ताह में करीब 96 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखी और लगभग 40.65 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 136.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट का तड़का दर्शकों को पसंद आ रहा है।

वर्ल्डवाइड 185 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

विदेशी बाजार में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 'धमाल 4' ने ओवरसीज मार्केट से करीब 22.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 185.39 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इस प्रदर्शन ने फिल्म को साल की सफल कॉमेडी फिल्मों की सूची में मजबूत जगह दिला दी है।

बजट से आगे निकली, मुनाफा भी शुरू

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'धमाल 4' का अनुमानित बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आधार पर देखा जाए तो फिल्म ने अपने बजट से आगे निकलते हुए लगभग 23.59 प्रतिशत का प्रॉफिट दर्ज कर लिया है। चूंकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है, इसलिए आने वाले दिनों में इसका मुनाफा और बढ़ने की उम्मीद है।

स्टारकास्ट बनी फिल्म की बड़ी ताकत

'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी हजारों साल पुराने खजाने की तलाश और उससे जुड़ी मजेदार भागदौड़ पर आधारित है। दमदार कॉमिक टाइमिंग, मनोरंजक कहानी और लोकप्रिय स्टारकास्ट की वजह से फिल्म को फैमिली ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब