देवोलीना भट्टाचार्जी का विजयदशमी पर दिखा बंगाली लुक 
मनोरंजन

देवोलीना भट्टाचार्जी का विजयदशमी पर दिखा बंगाली लुक, पति शाहनवाज और बेटे संग मनाया सिंदूर खेला

Devoleena Bhattacharjee on Vijayadashami: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने विजयदशमी के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह बंगाली साड़ी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।

सोनाली झा

Devoleena Bhattacharjee Bengali look on Vijayadashami: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस बार देवोलीना ने विजयदशमी के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खास फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपने मुस्लिम पति शाहनवाज और बेटे जॉय के साथ सिंदूर खेला मनाती दिख रही हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने फोटोज में पारंपरिक बंगाली साड़ी पहनकर अपने लुक को पूरी तरह कंप्लीट किया है। देवोलीना भट्टाचार्जी का ट्रेडीशनल लुक ज्वेलरी, मिनिमल मेकअप और मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ बेहद आकर्षक लग रहा है। उनके साथ पति शाहनवाज भी मरून कलर के कुर्ते में ट्रेडीशनल अंदाज में दिखाई दिए। इस लुक में दोनों पति-पत्नी के बीच परफेक्ट ट्विनिंग देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

देवोलीना और शाहनवाज की जोड़ी

इस मौके पर देवोलीना के बेटे जॉय की क्यूटनेस ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया। रेड टी-शर्ट और ब्लू ट्राउजर में जॉय बेहद प्यारा और मासूम नजर आया। फैंस उनके इस फैमिली मुमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई लोग कमेंट कर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। देवोलीना और शाहनवाज की जोड़ी हमेशा फैंस को पसंद आती रही है। देवोलीना भट्टाचार्जी के त्योहार मनाने का अंदाज और पारिवारिक बांड सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस बार भी फोटोज को देखने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया में उनका प्यार और उत्साह साफ झलक रहा है।

देवोलीना भट्टाचार्जी का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों टीवी पर्दे से दूर हैं। हाल ही में उन्हें ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में देखा गया था। इसके अलावा देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को नियमित अपडेट देती रहती हैं। अपनी पारिवारिक जिंदगी के साथ-साथ वह फैंस को अपने ट्रेडिशनल और ग्लैमरस लुक से भी इंप्रेस करती रहती हैं। इस बार का विजयदशमी देवोलीना भट्टाचार्जी के परिवार के लिए खास रहा, क्योंकि उन्होंने पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाज और परिवार के साथ बिताए पल सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किए।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए