दीपिका पादुकोण सब्यसाची ड्रेस में फोर्ब्स इवेंट में पहुंचीं 
मनोरंजन

फोर्ब्स इवेंट में गोल्डन ड्रेस से सोने की तरह चमकी मां बनी दीपिका पादुकोण की खूबसूरती

Deepika Padukone at Forbes Event: दीपिका पादुकोण हाल ही में मां बनी है, लेकिन फोर्ब्स के इवेंट में गोल्डन ड्रेस पहनकर उन्होंने पूरे माहौल को चमका दिया।

अनिल सिंह

Deepika Padukone in Sabyasachi Dress: दीपिका पादुकोण ने 2025 फोर्ब्स 30/50 ग्लोबल सम्मिट में हिस्सा लिया। यह आयोजन अबू धाबी में हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित इस समारोह में उन्होंने हिस्सा लिया। दीपिका पादुकोण हाल ही में मां बनी है और उनके चेहरे पर पोस्ट प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ तौर पर नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर का गाउन पहन रखा है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने पूरे माहौल को चमका दिया है।

दीपिका पादुकोण ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा किया है, एक के बाद एक करीब पांच तस्वीर दीपिका पादुकोण ने शेयर की है। पहली तस्वीर में वह गोल्डन गाउन और लॉन्ग बूट में नजर आ रही है। दूसरे तस्वीर में क्लोजअप शॉट है और वह कैमरे को निहार रही हैं। बाकी तस्वीर भी क्लोज शॉट है, जिसमें वह अलग-अलग तरह से पोज देते हुए नजर आई हैं। जो ड्रेस उन्होंने पहन रखा है वह सब्यसाची का डिजाइनर ड्रेस है, इस कॉस्ट्यूम में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर आ रहे कॉमेंट में फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल जो कॉस्ट्यूम दीपिका पादुकोण ने पहना है यह वही कॉस्ट्यूम है जो डिजाइनर के शो की 25वीं एनिवर्सरी पर पेश किया गया था।

दीपिका पादुकोण के काम की अगर बात करें तो वह आखरी बार कल्कि की नाम की फिल्म में नजर आई थी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया था और उसमें दीपिका पादुकोण के एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई थी। फिल्म के कुछ दिनों बाद ही दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म दिया था। फिल्म के दौरान दीपिका पदुकोण प्रेगनेंट थी और प्रेगनेंसी के दौरान उन्होंने शूटिंग की थी, फिल्म में प्रेगनेंसी को दिखाया भी गया। मां बनने के कुछ दिनों बाद ही दीपिका पादुकोण फिर से एक्टिव हो गई हैं और जल्दी वह अपने अगले प्रोजेक्ट की शुरुआत भी करने वाली हैं।

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना