रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Deepika Padukone Pregnancy: रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, पत्नी दीपिका ने दिया दूसरी बेटी को जन्म

Deepika Padukone Baby: दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया हैं। दीपिका और रणवीर सिंह पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं। अब कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है।

अपूर्वा नायक

Deepika Padukone And Ranveer Singh Baby: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है।

दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बन गई हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने दूसरी बार बेटी को जन्म को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद दीपिका और रणवीर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार कपल को बधाईयां मिल रही हैं।

गणेशोत्सव पर खुशियों ने दी रणवीर दीपिका के घर दस्तक

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहले से एक बेटी के माता-पिता है। दोनों की बेटी के जन्म के बाद कपल ने अपनी पैरेंटहुड जर्नी को खूब एंजॉय किया। अब परिवार में एक और नन्हे सदस्य के आने से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई है। दीपिका और रणवीर की जिंदगी में यह पल बेहद खास है। दूसरी बार पिता बनने के बाद रणवीर सिंह की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। वहीं, दीपिका भी अपने परिवार में नए सदस्य के आने से बेहद खुश हैं।

फैंस को पहली झलक का इंतजार

अब फैंस दीपिका और रणवीर सिंह की दूसरी संतान की पहली झलक और उससे जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने अपनी पहली बेटी का नाम दुआ रखा था। अब दूसरी संतान के जन्म के साथ परिवार में खुशियों का एक और अध्याय जुड़ गया है। फैंस इस स्टार कपल को उनके नए सफर के लिए लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बड़ी दीदी बनी बेबी दुआ

दीपिका और रणवीर ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था। अब करीब दो साल बाद दुआ बड़ी बहन बन गई है। कपल ने अपनी पहली बेटी को मीडिया की चकाचौंध से काफी हद तक दूर रखा है और उनकी तस्वीरें भी चुनिंदा मौकों पर ही सामने आयी है।

दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐसे किया था ऐलान

दीपिका और रणवीर ने अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी पैरेंटहुड जर्नी और प्रेग्नेंसी से जुड़ी कुछ झलकियां भी साझा की थी। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भी आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। खास बात यह है कि दुआ के जन्म से पहले भी कपल ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर पूजा की थी।

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट