Photo - Instagram  
मनोरंजन

सौतेली बेटी एरियाना के साथ दलजीत कौर ने किए जबरदस्त डांस मूव्स, देखें वीडियो

संदीप पांडे

मुंबई : टेलीविजन (Television) एक्ट्रेस (Actress) दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस 18 मार्च, 2023 को बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) से शादी करने के बाद केन्या शिफ्ट हो गई हैं। दलजीत कौर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो अपने पर्सनल लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं। दलजीत कौर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति निखिल, बेटे जेडन और सौतेली बेटी आरियाना के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस सेशन का वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वो अपनी सौतेली बेटी आरियाना के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में मां-बेटी परफेक्ट डांस मूव्स करती दिखाई से रही हैं। गाने के बीट्स पर दोनों अपने ट्रेनर के डांस को कॉपी करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग देखी जा सकती है। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया। जिसे उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। प्रशंसक वीडियो पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।  

बता दें कि दलजीत कौर ने साल 2009 में शालीन भनोट से शादी की थी। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दोनों ने शादी के करीब 6 साल बाद 2015 में तलाक ले लिया था। दलजीत कौर ने शालीन भनोट पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाए थे। फिलहाल, एक्ट्रेस इन दिनों केन्या में अपने पति निखिल कौर और अपने बच्चों के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रही हैं।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना