पुष्कर सिंह धामी और दलेर मेहंदी (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Daler Mehndi Controversy: सीएम धामी ने की दलेर मेहंदी से फोन पर बात, सुबोध उनियाल ने शुरू किया था विवाद

CM Dhami On Daler Mehndi Controversy: मेले में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर से फोन पर बात की। इससे पहले मीका सिंह ने दलेर का समर्थन किया था।

अपूर्वा नायक

Daler Mehndi Controversy CM Dhami Statement: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों विवादों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में जब वे नवरात्रि के मौके पर उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में परफॉर्म करने पहुंचे थे, तभी उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने उनपर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे।

उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के इन आरोपों के बाद से कई बॉलीवुड कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आए थे। साथ ही दलेर मेहंदी के छोटे भाई मीका सिंह ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से इस मामले पर अपना राय व्यक्त करने की अपील की थी।

पुष्कर सिंह धामी ने की दलेर मेंहदी से बात

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने ऑफिशियल एक्स के माध्यम से दलेर मेहंदी से बात करने की पुष्टि की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रसिद्ध गायक श्री दलेर मेहंदी जी से फोन पर वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विगत दिनों हुए घटनाक्रम के संबंध में भी चर्चा हुई।

देवभूमि उत्तराखण्ड अतिथि देवो भवः की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। हमारी लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है। यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है। हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।

मीका सिंह ने किया था भाई का सपोर्ट

दलेर मेहंदी के छोटे भाई और सिंगर मीका सिंह ने वीडियो जारी कर उनका बचाव किया। मीका ने कहा कि उन्होंने अपने भाई को कभी शराब पीते हुए नहीं देखा। उन्होंने यह भी चुनौती दी कि अगर दलेर मेहंदी के साथ काम कर चुका कोई व्यक्ति उन्हें शराब पीते हुए देखने की बात कह दे, तो वह खुद सिंगिंग छोड़ देंगे।

क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड सरकार में वन, भाषा, विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दावा किया था कि नवरात्रि के एक कार्यक्रम में दलेर मेहंदी को 35 लाख रुपये देने के बावजूद उन्होंने लाइव गाने के बजाय लिप-सिंक किया। उनके अनुसार, दलेर मेहंदी को इसलिए आमंत्रित किया गया था, क्योंकि वह संगीत जगत का जाना-पहचाना नाम हैं।

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं