पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की दायरा का पहला पोस्टर रिलीज, इस दिन आएगा फिल्म का ट्रेलर

Daayra First Poster: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में दोनों कलाकार दो अलग-अलग अफसरों के किरदार में नजर आ रहे हैं।

सोनाली झा

Kareena Kapoor Khan And Prithviraj Sukumaran Daayra: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की अपकमिंग क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'दायरा' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस फिल्म में वह साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार को पहला पोस्टर रिलीज कर ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की है। जंगली पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया, जिसे देखकर क्राइम फिल्म की एक झलक देखने को मिलती है।

जंगली पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दायरा का पहला पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पीठ से पीठ टिकाए खड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों के आसपास पुलिस टेप नजर आ रही है, जबकि बैकग्राउंड में एक धुंधला चेहरा दिखाई देता है। पोस्टर का पूरा माहौल रहस्य और तनाव से भरा हुआ है। करीना और पृथ्वीराज के किरदारों के बीच क्या रिश्ता है और दोनों एक ही मामले को किस अलग नजरिया से देखते हैं, इसका जवाब फिलहाल सामने नहीं आया है।

कब आएगा फिल्म का ट्रेलर

फिल्म के पोस्टर की टैगलाइन भी कहानी की तरफ इशारा करती है कि दो अफसर, दो नजरिए, एक सच। पोस्टर जारी करते हुए मार्क्स ने बताया कि दायरा का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है और इसे हिंदी के साथ मलयालम भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर के जरिए फिल्म की कहानी और दोनों मुख्य किरदारों की भूमिका को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

मेघना गुलजार के साथ करीना की पहली फिल्म

डायरा का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखा है। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियो मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। यह दोनों प्रोडक्शन हाउस का पहला कोलैबोरेशन भी है। मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर इससे पहले 'तलवार' और 'राजी' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

कब रिलीज होगी डायरा

डायरा इस साझेदारी की तीसरी फिल्म है। वहीं, करीना कपूर और पृथ्वीराज कुमार की यह पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी सच्चाई, न्याय और जवाबदेही जैसे मुद्दों को केंद्र में रखा गया है। दायरा को पेन मरुधर डिस्ट्रीब्यूट करेगा। फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, जबकि 18 सितंबर 2026 को यह हिंदी और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन