100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रजनीकांत की कुली फिल्म 
मनोरंजन

Coolie Collection Day 2: कुली दूसरे दिन ही बनी 100 करोड़ी फिल्म पहले दिन बनाया महा रिकॉर्ड

Box Office: रजनीकांत की फिल्म कुली, 2 दिन में ही 100 करोड़ी फिल्म बन गई। पहले ही दिन फिल्म ने एक महा रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले और दूसरे दिन कितना कारोबार किया।

अनिल सिंह

StartFragment

Rajinikanth Film: रजनीकांत की फिल्म कुली 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 65 करोड़ का कारोबार किया, जबकि विदेशों में पहले दिन फिल्म कुली का कलेक्शन 85 करोड़ के पार रहा, ऐसा दावा किया जा रहा है, क्योंकि पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड डेढ़ सौ करोड़ का कारोबार किया है। यह फिल्म पहले दिन वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। रजनीकांत की कुली ने ये नया रिकॉर्ड बनाया है।

रजनीकांत को सिनेमा की दुनिया में कदम रखे 50 साल पूरा हो गया है और कुली फिल्म की सफलता के साथ उनके फिल्मी दुनिया में 50 साल पूरा होने की जश्न को भी मनाया गया। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि उनकी फिल्म कुली को मिली शानदार सफलता फैंस द्वारा उन्हें उनके फिल्मी सफर के 50 साल पूरा होने के उपलक्ष में मिला प्यारा तोहफा है।

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई कुली

रजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज होने के दूसरे दिन ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। देशभर में पहले दिन फिल्म ने 65 करोड़ का कारोबार कर लिया था, जबकि फिल्म के दुनिया भर में हुए कारोबार को जोड़ दिया जाए तो पहले ही दिन फिल्म ने डेढ़ सौ करोड़ का कारोबार कर लिया था। मतलब पहले ही दिन फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। कुली पहले दिन वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।

स्वतंत्रता दिवस पर भी कुली ने किया जबरदस्त कारोबार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी रजनीकांत की फिल्म कुली ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। शाम 5 बजे तक फिल्म 36 करोड़ से अधिक का कारोबार देश भर में कर चुकी थी। अभी आधे दिन का वक्त बचा हुआ है। ऐसे में यह आंकड़ा दोगुना तक पहुंच सकता है। दूसरे दिन फिल्म से 60 करोड़ के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में देशभर में हुए कारोबार की अगर बात करें तो पहले दिन 65 करोड़ और दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 36 करोड़ का कारोबार, आधा दिन का वक्त बचा रहने के बावजूद फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

EndFragment

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट