सुनील पाल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कॉमेडियन सुनील पाल का मिला पता, पुलिस से हुई बातचीत, जानें कब आएंगे मुंबई

सांताक्रुज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सांताक्रुज पुलिस को सुनील पाल का पता मिल गया है। पुलिस ने बताया कि कॉमेडियन का फोन खराब हो गया था, जिसकी वजह से उनकी पत्नी उनसे कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रही थीं।

सोनाली झा

मुंबई: कॉमेडियन सुनील पाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। सांताक्रुज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सांताक्रुज पुलिस को सुनील पाल का पता मिल गया है। पुलिस ने बताया कि कॉमेडियन का फोन खराब हो गया था, जिसकी वजह से उनकी पत्नी उनसे कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रही थीं। सुनील पाल ने बताया कि वे बुधवार यानी 4 दिसंबर को मुंबई आएंगे।

बता दें कि सुनील पाल की पत्नी मंगलवार को सांताक्रुज पुलिस स्टेशन पहुंची और उनकी मिसिंग की शिकायत दर्ज करवाई। कॉमेडियन की पत्नी ने बताया कि सुनील मुंबई के बाहर शो करने के लिए गए थे। मंगलवार को उन्हें वापस लौटना था, लेकिन वो अब तक नहीं आए हैं। सुनील पाल की पत्नी ने कहा कि "मैं कई घंटों से मैं फोन ट्राय कर रही हूं लेकिन उन्हें कॉल नहीं लग रहा है। जब कोई कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया तो मैं पुलिस स्टेशन पहुंची और यहां शिकायत दर्ज करवाई है।

बता दें कि सुनील पाल ने अपने करियर में कई कॉमेडी शोज किए है। सुनील पाल ने 'फिर हेरा फेरी', 'बॉम्बे टू गोवा', 'अपना सपना मनी मनी' और 'किक' जैसी फिल्म में काम किया हुआ है। अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता है। सुनील पाल ने अपने कॉमेडी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया और फैंस का दिल जीता। सिर्फ कॉमेडी ही नहीं सुनील पाल ने एक्टिंग में भी अपना दम दिखाया हाथ आजमाया है।

कॉमेडियन सुनील पाल ने साल 2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नजर आए थे। इस शो में सुनील स्टैंडअप कॉमेडी करते नजर आए थे। सुनील पाल को कॉमेडियन कपिल शर्मा का जिगरी दोस्त माना जाता है कि लेकिन हाल ही में सुनील पाल ने कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की आलोचन की थी जिसकी वजह से वो चर्चा में थे।

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड