CID का एक्टर निकला ड्रग्स डीलर! 
मनोरंजन

Victor Odichinma: CID का एक्टर निकला ड्रग्स डीलर! सलमान खान के साथ कर चुका है काम

Victor Odichinma: टीवी सीरियल सीआईडी में काम कर चुका एक्टर 11 करोड़ के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुआ है। इस एक्टर ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर में भी काम किया है। आइए जानते हैं कौन है यह एक्टर।

अनिल सिंह

Victor Odichinma: टीवी सीरियल अनुपमा और सीआईडी में विलेन की भूमिका निभाने वाले विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला को 11 करोड़ रुपए की कीमत के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। विक्टर ओडिचिन्मा (Victor Odichinma) नाइजीरिया का नागरिक है। टीवी सीरियल और फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने के लिए यह एक्टर पहचाना जाता है। सलमान खान की ताजा रिलीज हुई फिल्म सिकंदर में भी विक्टर ने विलेन की भूमिका निभाई है। वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने एक्टर को 11 करोड़ रुपए के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर के अलावा यह एक्टर तमिल फिल्म गुड बैड अग्ली में भी नजर आने वाला है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विक्टर वसई ईस्ट के एवर शाइन सिटी में महेश अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहता है और इसके उसी फ्लैट में यह ड्रग्स की जमाखोरी कर रहा था। क्राइम ब्रांच यूनिट ने एक महीने से इस पर नजर बनाकर रखी थी, पुलिस का मानना यह है कि इसके नेटवर्क फिल्म इंडस्ट्री में फैले हुए हैं और वहीं यह अपने ड्रग्स की सप्लाई करता है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी का कहना है कि आरोपी मुंबई और साउथ इंडस्ट्री में सालों से ड्रग्स सप्लाई कर रहा था। उन्हें शक है कि इंडस्ट्री के लोगों को भी इसने पहुंचाया था।

विक्टर ओडिचिन्मा के घर पर बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया। बाजार में इसकी कीमत 11.58 करोड रुपए बताई जा रही है। एक्टर को पहले भी ड्रग्स बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन तब इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स उसके पास बरामद नहीं हुआ था। पुलिस की जानकारी के मुताबिक एक्टर के घर पर 22 किलो एमडी ड्रग्स और 48 ग्राम कोकीन जप्त की गई है। इतना ही नहीं विक्टर के पास एक फर्जी पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। अब पुलिस जांच कर रही है कि आखिर इसके नेटवर्क बॉलीवुड में कहां तक मौजूद हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए