रेमो डिसूजा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Remo D'Souza Birthday: पिता बनाना चाहते थे पायलट, लेकिन बैकग्राउंड डांसर से फिर बने बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आज हर कोई जानता है। वहीं रेमो आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर के कुछ दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं...

स्नेहा मौर्या

मुंबई: रेमो डिसूजा आज इंडस्ट्री के सबसे सफल कोरियोग्राफर्स में से एक हैं और आज हर कोई उन्हें गुरु मानता हैं। वहीं रेमो आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर के कुछ दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं...

दरअसल, बॉलीवुड हमेशा से डांस के बिना अधूरा रहा है। आज भी अगर बॉलीवुड की किसी फिल्म में गाने ना हो तो कुछ खालीपन सा लगता है।  साल में हजारों गाने बनते हैं। ऐसे में इंडस्ट्री में एक कोरियोग्राफर की महत्ता बहुत ज्यादा हो जाती है।

बता दें, रेमो डिसूजा का जन्म 2 अप्रैल, 1974 को बेंगलुरु में हुआ था> उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था। लेकिन उन्होंने अपने घरवालों से ये इच्छा बहुत बाद में साझा की। 19 साल की उम्र में पहली बार रेमो ने अपने परिवारवालों से कहा कि वे डांसिंग में करियर बनाना चाहते हैं। लेकिन परिवार की तरफ से एक्टर को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। रेमो के पिता तो पूरी तरह से इसके खिलाफ थे। उन्होंने रेमो से कहा कि उन्हें पायलट बनने पर फोकस करना चाहिए. लेकिन रेमो की मां ने उनकी इस इच्छा को समझा और उन्हें डांस स्कूल जाने के लिए एनकरेज किया।

रेमो को करियर के शुरुआती समय में काफी रिजेक्शन्स का सामना करना पड़ा और डिप्रेशन में चले गए। लेकिन उन्होंने कभी भी गिवअप नहीं किया। पहली बार काम के सिलसिले में वे कोरियोग्राफर अहमद खान के पास गए। वहां पर उन्होंने ऑडिशन से पहले ये रिक्वेस्ट की थी कि उन्हें उनके लुक्स के बेसिस पर नहीं बल्कि उनकी डांसिंग स्किल्स के बेस पर सेलेक्ट किया जाए। रेमो पास हुए और उन्हें सलमान खान जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ परफॉर्म करने का मौका मिला। उनके जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव आए लेकिन इसके बाद रेमो ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आज रेमो डिसूजा सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं। वे कई सारे सुपरस्टार्स संग काम कर चुके हैं। उन्हें तमाम अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है. वे डांस इंडिया डांस, डांस प्लस, डांस चेम्पियन, नच बलिए और झलक दिखला जा जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। उन्हें बाजीराव मस्तानी के लिए नेशनल अवॉर्ड और कलंक के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट