Photo: @Chrissuccess/Twitter 
मनोरंजन

50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने कोरियोग्राफर प्रभु देवा, दूसरी पत्नी ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर निर्देशक प्रभुदेवा (Prabhu Deva) के चौथी बार पिता बन गए है। उनकी दूसरी पत्नी हिमानी ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात को खुद प्रभुदेवा ने ही कंफर्म किया है। उन्होंने हिमानी के साथ 2020 में शादी की। कोरियोग्राफर के अपनी पिछली शादी से तीन बेटे हैं। 

खुद को पूरा महसूस कर रहा हूं: प्रभु देवा

प्रभुदेवा ने ई-टाइम्स के साथ बात इस बात पर मुहर लगाई। उन्होंने बताया, 'हां ये खबर सच है। मैं इस उम्र यानी 50 साल में फिर से पिता बन गया हूं और मैं बहुत ही ज्यादा खुश भी हूं। अब मैं खुद को पूरा महसूस कर रहा हूं..' इन सभी में सबसे अच्छी बात यह है कि परिवार में एक लड़की पैदा हुई है।

https://twitter.com/Chrissuccess/status/1651786690619383814

कोरियोग्राफर ने आगे कहा, 'मैंने अब अपने काम को बहुत कम कर दिया है। क्योंकि काफी वक्त से मुझे ये लग रहा था कि मैं बस इधर से उधर भाग रहा हूं। लेकिन अब सब काम हो गया। अब इस भागदौड़ से दूर में अपना सारा वक्त अपने परिवार के साथ बिताना चाहता हूं..'

गौरतलब है कि प्रभुदेवा की पहले शादी रामलता से हुई थी, हालांकि, 16 साल साथ रहने के बाद वे अलग हो गए। उनके सबसे बड़े बेटे की कथित तौर पर 2008 में कैंसर से मृत्यु हो गई थी।

प्रभु देवा ने डॉ. हिमानी से की दूसरी शादी

निर्देशक प्रभुदेवा ने साल 2020 में पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हिमानी से शादी की। प्रभुदेवा की हिमानी के साथ मुलाकात तब हुई थी जब किसी ने उनकी सिफारिश की थी क्योंकि उन्हें अपने पुराने पीठ दर्द के इलाज की आवश्यकता थी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला