छोरी 2 के नए पोस्टर में खौफ के शिकंजे में नुसरत भरूचा 
मनोरंजन

Chhorii 2: छोरी 2 के नए पोस्टर में खौफ के शिकंजे में नुसरत भरूचा, क्या इस बार तोड़ पाएंगी जंजीर

Chhorii 2 new Poster Out: छोरी 2 का नया पोस्टर जारी हुआ है। फिल्म प्राइम वीडियो पर 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। नए पोस्टर में साक्षी खौफ के शिकंजे में नजर आ रही है। सवाल है कि क्या इस बार यह जंजीर टूटेगी। 

अनिल सिंह

Chhorii 2 new Poster Out: छोरी फिल्म में साक्षी के किरदार में नजर आने वाली नुसरत भरूचा का छोरी 2 के लिए नया पोस्टर फिल्म मेकर्स ने जारी किया है ,नए पोस्टर में साक्षी के किरदार में नुसरत खौफ के शिकंजे में कसी हुई नजर आ रही हैं। कैप्शन में सवाल लिखा है कि क्या साक्षी इस बार जंजीर को तोड़ पाएगी। फिल्म मेकर ने छोरी 2 का नया पोस्टर जारी किया है। जिसमें नुसरत भरूचा अलग अंदाज में नजर आ रही है। पोस्टर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

नुसरत भरूचा की अपकमिंग फिल्म छोरी 2 प्राइम वीडियो पर 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सबसे दिलचस्प इस बार सोहा अली खान की एंट्री है, क्योंकि सोहा अली खान इससे पहले वाली फिल्म में नजर नहीं आई थी। ऐसे में उनका किरदार क्या होने वाला है और उनकी एक्टिंग कैसी है, यह सब कुछ जानने के लिए दशकों में उत्सुकता नजर आ रही है। सोहा अली खान के एक्टिंग की अगर बात करें तो वह करीब 7 साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। ऐसे में उनको लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा हुआ है यह पहली बार होगा वह किसी फिल्म में भूतनी का रोल करने जा रही है। इसलिए दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ी हुई है।

छोरी 2 फिल्म में नुसरत भरूचा का अहम रोल है। वहीं सोहा अली खान भी सेकेंड लीड वाले किरदार में नजर आने वाली हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने फिल्म में अपने काम को लेकर बताया था कि वह पहली बार इस तरह के अनुभव को महसूस कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक इंटरेस्टिंग बात यह भी बताई कि पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान सोहा अली खान के पति उनसे डरने लगे थे। कुणाल खेमू ने एक्ट्रेस से दूरी बना ली थी। फिल्म के ट्रेलर में सोहा अली खान के मेकअप का दृश्य देखने को मिला वह बेहद ज्यादा डरावनी नजर आ रही हैं।

हाइड्रोजन और एलएनजी ट्रेन में क्या है असली फर्क? ₹25 लाख की सालाना बचत और जीरो प्रदूषण, जानिए दोनों का अंतर

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं