फिल्म 'चांद मेरा दिल' का एक सीन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Chand Mera Dil Collection Day 5: Ananya Panday और Lakshya स्टारर फिल्म की धीमी रफ्तार, जानें टोटल कलेक्शन

Chand Mera Dil Collection Day 5 News Report: चांद मेरा दिल को सिनोमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन बीत गए हैं। फिल्म ने रिलीजिंग के 5वें दिन की 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जानिए इसका टोटल कलेक्शन।

यति सिंह

Chand Mera Dil Collection Day 5 News Update: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की लगभग मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। रिलीज होने के 5 दिन बाद भी इस फिल्म का कुछ खास असर नहीं नजर आ रहा है। पांचवें दिन फिल्म चांद मेरा दिन ने महज 2.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म की स्टोरी दो युवा किरदारों के आस-पास घूमती है। फिल्म की कहानी में दोनों मुख्य कलाकार हैदराबाद में अपने कॉलेज के दिनों में मिलते हैं और आगे चलकर दोनों को आपस में प्यार हो जाता है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।

फिल्म के 5वें दिन की कमाई क्या है?

रिपोर्ट के अनुसार अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने रिलीजिंग के 5वें दिन 2.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं भारत में इस फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 18.14 करोड़ रुपये और टोटल नेट कलेक्शन 15.26 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशी बाजार में फिल्म चांद मेरा दिल ने 2.25 करोड़ की कमाई की है। जिससे फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 20.41 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

5 दिनों में फिल्म की टोटल कमाई

22 मई को रिलीज हुई फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने सिनेमाघरों पर अपनी ओपनिंग 3 करोड़ रुपये के साथ की थी। वहीं फिल्म रिलीजिंग के दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन यानी रविवार को 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं रिलीजिंग के चौथे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म रिलीजिंग के 5वें दिन फिल्म सिर्फ 2.01 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है।

फिल्म के साथ जुड़ा नया विवाद

वहीं दूसरी तरफ फिल्म रिलीजिंग को अभी 6 दिन भी पूरे नहीं हुए फिल्म का नाम एक विवाद से जोड़ दिया गया। फिल्म के कुछ डांस सीक्वेंस वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अनन्या पांडे को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि बिना उचित ट्रेनिंग के इस तरह की शास्त्रीय कला को दिखाना उसकी गंभीरता को कम करता है।

विवाद बढ़ने के बाद अब कई नामी भरतनाट्यम कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर सोनल मानसिंह ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि फिल्ममेकर्स और कलाकारों को भारतीय परंपराओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई