अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी फिल्म चांद मेरा दिल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'Chand Mera Dil' Day 7: अनन्या पांडे का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, जानिए गुरुवार को फिल्म ने कमाए कितने करोड़

Chand Mera Dil Box Office Collection: अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' की सिनेमा घरों में फिर से धमाकेदार वापसी हुई है। फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन की 2.20 करोड़ रुपये की कमाई की।

यति सिंह

Chand Mera Dil Box Office Day 7: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म 'चांद मेरा दिल' को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। इस फिल्म को हफ्ते के बीच में लोगों से इतनी सराहना नहीं मिली थी। लेकिन फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने अचानक से सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की है। दर्शकों ने एक बार फिर अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी को सराहा है। अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को क्रिटिक्स और दर्शकों की लगभग मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

फिल्म रिलीजिंग के 7वें दिन फिल्म ने 2.20 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन 22.69 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म के नेट कलेक्शन की बात करें तो 19.45 करोड़ रुपये तक आंका जा सकता है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 15 लाख रुपये है। साथ ही फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 3.05 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 26.03 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म 'चांद मेरा दिल' की धमाकेदार वापसी

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल ने रिलीजिंग के 7वें दिन धमाकेदार वापसी की है। बीते दिन अनन्या की इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14% दर्ज की गई है। शुक्रवार को फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी, दृश्यम, पति पत्नी और वो दो के साथ-साथ दृश्यम 3 को भी चुनौती दे रही है।

अनन्या पांडे ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

अनन्या पांडे फिल्म 'चांद मेरा दिल' रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में रही हैं। फिल्म के कुछ डांस सीक्वेंस वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अनन्या पांडे को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों का कहना था कि बिना उचित ट्रेनिंग के इस तरह की शास्त्रीय कला को दिखाना उसकी गंभीरता को कम करता है।

विवाद बढ़ने के बाद अब कई नामी भरतनाट्यम कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर सोनल मानसिंह ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि फिल्ममेकर्स और कलाकारों को भारतीय परंपराओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। वहीं इसी ट्रोलिंग को लेकर अभिनेत्री अनन्या पांडे ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि जिंदगी बहुत खूबसूरत है।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें