फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Chand Mera Dil Collection Day 3: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 10 करोड़ के क्लब में एंट्री

Chand Mera Dil Box Office Collection News: ‘चांद मेरा दिल’ को सिनोमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो चुके है। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई है।

यति सिंह

Ananya Panday Film Chand Mera Dil Collection Day 3: ‘चांद मेरा दिल’ को सिनोमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी दिखाई दी। लेकिन इस वीकेंड पर फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि फिल्म रिलीजिंग के दूसरे दिन को मिलाकर फिल्म ने 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन फिल्म ने रिलीजिंग के तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मार ली है।

खबरों के मुताबिक ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के पहले दिन लगभग 1.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि फिल्म ने दूसरे दिन 3.65 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को अभी 4,884 शोज ही मिले थे। फिल्म के ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 15% मिली है। जहां फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन को मिलाकर फिल्म ने 6.65 करोड़ का बिजनेस किया है।

चांद मेरा दिल की तीसरे दिन की कमाई

निर्देशक विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' की सोशल मीडिया में चर्चा का विषय तो थी। लेकिन दर्शकों के अंदर फिल्म को लेकर ज्यादा क्रेज नहीं दिखाई दिया। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीजिंग के तीसरे दिन यानी रविवार को 4.35 करोड़ की कमाई की है। इन तीन दिनों फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपये हो गया है।

इन फिल्मों से मिल रही कड़ी चुनौतियां

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में पहले से मौजूद हैं, जिससे ‘चांद मेरा दिल’ को कड़ी टक्कर मिल रही है। साथ ही इस फिल्म को आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' और मोहन लाल की फिल्म दृश्यम 3 के साथ मुकाबला करना पड़ रहा है।

फिल्म दृश्यम-3 को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा राजा शिवाजी और साउथ स्टार सूर्या की करुप्पु भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में लक्ष्य और अनन्या की फिल्म के लिए ये वीकेंड कुछ खास रंग नहीं जमा पाया है।

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट