तृषा कृष्णन (बाएं) और मंसूर अली खान (दाएं) की फोटो (Photo - Social Media)  
मनोरंजन

तृषा कृष्णन पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर मंसूर अली खान की बढ़ीं मुश्किलें, मामला दर्ज

संदीप पांडे

चेन्नई : साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के को-स्टार मंसूर अली खान (Mansoor Ali Khan) ने तृषा कृष्णन पर एक घटिया बयान दिया था। जिसे लेकर मंसूर अली खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। नुंगमबक्कम पुलिस (Nungambakkam Police) ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए एक्टर मंसूर अली खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक नुंगमबक्कम पुलिस ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए एक्टर मंसूर अली खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया है। इसकी जानकारी खुद चेन्नई पुलिस ने दी है।  

मंसूर अली खान का बयान

रिपोर्ट्स के अनुसार एक इंटरव्यू में मंसूर अली खान ने कहा था, “जब मैंने सुना था कि मैं तृषा के साथ एक्टिंग कर रहा हूं, तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। मैंने सोचा कि मैं उसे बेडरूम में ले जा सकता हूं, जैसा कि मैंने अपनी पिछली फिल्मों में अन्य एक्ट्रेसेस के साथ किया था। मैंने बहुत सारी फिल्मों में रेप सीन्स किए हैं और यह मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इन लोगों ने कश्मीर शेड्यूल के दौरान सेट पर तृषा को मुझे दिखाया भी नहीं।” मंसूर अली खान के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। 

मंसूर अली खान के स्टेटमेंट पर तृषा कृष्णन का नोट  

तृषा कृष्णन को जब मंसूर अली खान के इस बयान की भनक लगी तो उन्होंने फिल्म ‘लियो’ (Leo) के को-स्टार मंसूर अली खान के स्टेटमेंट का विरोध करते हुए भविष्य में कभी भी उनके साथ काम नहीं करने की बात कही है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट में लिखा था,  “एक हालिया वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। जिसमें मिस्टर मंसूर अली खान ने मेरे बारे में अभद्र और घृणित तरीके से बात की है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं और इसे सेक्सिस्ट, अपमानजनक, स्त्री द्वेषपूर्ण, घृणित और खराब मानती हूं।"

"उन्होंने आगे लिखा था, "वह इच्छा रख सकते हैं, लेकिन मैं आभारी हूं कि मैंने कभी भी उनके जैसे दयनीय व्यक्ति के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया और मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे बाकी फिल्मी करियर में भी ऐसा कभी न हो। उनके जैसे लोग मानवता को बदनाम करते हैं।”

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना