5 मिस्टेक्स ने कर दिया हिमेश रेशमिया की फिल्म का बंटाधार  
मनोरंजन

Box Office Collection Ravi Kumar: 5 मिस्टेक्स ने कर दिया हिमेश रेशमिया की फिल्म का बंटाधार

Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार पांचवें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिर गई है। आइए जानते हैं फिल्म में कौन सी कमी रही जिस वजह से फिल्म फ्लॉप हो गई।

अनिल सिंह

5 Mistakes Of Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया से लोगों को काफी उम्मीदें थी, क्योंकि काफी समय के बाद उनकी कोई फिल्म आई थी, बैडएस रवि कुमार फिल्म 20 करोड़ की लागत से बनी हुई फिल्म है, लेकिन इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद से अब तक 5 दिन के भीतर 7.25 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया है। अब इसकी कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है। मंगलवार को इस फिल्म ने 50 लाख रुपए कमाए, तो वहीं सोमवार को भी इस फिल्म में लगभग इतनी ही कमाई की थी और इस कमाई के साथ फिल्म अपना बजट वसूल नहीं कर पाएगी। फिल्म को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली थी और तीन दिन तक फिल्म ने ठीक-ठाक कारोबार भी किया था।

पहले दिन हिमेश रेशमिया की फिल्म ने 2.75 करोड़ का कारोबार किया। तो वहीं दूसरे और तीसरे दिन भी फिल्म करोड़ों में कमाई करने में कामयाब रही। लेकिन चौथे दिन और पांचवें दिन यह फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है।

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार में पांच बड़ी कमियां देखने को मिली। फिल्म देखकर सिनेमाघरों से बाहर निकल रहे दर्शकों ने फिल्म की कमियां गिनाई है। पहली कमी फिल्म में 'छपरी डायलॉग' की भरमार है, जो एक समय के बाद लोगों को इरिटेट करने लगते हैं। फिल्म की दूसरी कमी है 'कमजोर कहानी' जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लोगों का दिल जीतने में कामयाब ना हो सकी। फिल्म की तीसरी कमी है 'एक्शन का ओवरडोज' फिल्म में जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है, लेकिन कहा जाता है कि किसी भी चीज की अति नहीं करनी चाहिए, फिल्म में एक्शन की अति दिख रही है। फिल्म की चौथी कमी है 'खराब संगीत' जो लोगों को खराब कहानी होने के बावजूद फिल्म की ओर खींच लाता है, लेकिन इस फिल्म के संगीत में ऐसी कोई बात नहीं है। पांचवी और आखिरी कमी है 'क्रिएटिविटी की कमी' इसी कहानी, इन्हीं डायलॉग और इसी संगीत के साथ फिल्म को और अच्छी तरह से परोसा जा सकता था, अगर फिल्म में क्रिएटिविटी दिखाई जाती। यह सारी कमियां दर्शकों को खल रही है। यही कारण है कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट