Border 2 Fan With Cannon Prop (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Border 2 First Day Craze: तोप लेकर थिएटर पहुंचा फैन, सनी देओल की बॉर्डर 2 के लिए मुंबई में जोश

Border 2 Fan With Cannon Prop: मुंबई में 'बॉर्डर-2' की रिलीज पर सनी देओल के प्रति फैंस की दीवानगी दिखी। कोई उनके गेटअप में आया तो कोई तोप लेकर। जानें फिल्म का फर्स्ट डे पब्लिक रिव्यू।

अनिल सिंह

Border 2 Release: भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित युद्ध फिल्म 'बॉर्डर' की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 'बॉर्डर-2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 1997 की मूल फिल्म के करीब तीन दशक बाद भी दर्शकों के बीच सनी देओल का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। मुंबई के सिनेमाघरों के बाहर का नजारा किसी त्योहार से कम नहीं था, जहां फैंस ने अपनी दीवानगी जाहिर करने के लिए अनोखे तरीके अपनाए।

पहले ही दिन फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स ने यह साफ कर दिया है कि देशभक्ति और सनी देओल की दहाड़ का कॉम्बिनेशन आज भी बॉक्स ऑफिस पर अजेय है।

सनी पाजी के गेटअप में पहुंचे फैंस

मुंबई के एक थिएटर के बाहर एक प्रशंसक पूरी तरह से सनी देओल के गेटअप में नजर आया। आईएएनएस (IANS) से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं सनी पाजी का बहुत बड़ा फैन हूं। उनकी आवाज ही इस फिल्म की आत्मा है। जब वे पर्दे पर डायलॉग बोलते हैं, तो शरीर के अंदर एक सिहरन दौड़ जाती है। यह फिल्म पिछली बॉर्डर की तरह ही इतिहास रचेगी।" फैन ने आगे कहा कि सनी पाजी के डायलॉग्स में जो वजन है, वह बॉलीवुड के किसी और सितारे में नहीं मिल सकता।

"तोप" लेकर सिनेमाघर पहुंचे दर्शक

फिल्म को लेकर दीवानगी का आलम यह था कि कुछ प्रशंसक अपने साथ 'तोप' की एक बड़ी प्रतिकृति (Model) लेकर फिल्म देखने पहुंचे। हाथ में तोप थामे एक फैन ने फिल्म के दमदार संवादों का जिक्र करते हुए कहा, "सनी देओल के डायलॉग जैसे—'तुम्हारे पाकिस्तान में उतने लोग नहीं हैं, जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं'—सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। हम सनी पाजी को सलामी देने के लिए यह तोप साथ लेकर आए हैं।" उनके अनुसार, सनी देओल का स्क्रीन प्रेजेंस आज भी उतना ही प्रभावशाली है जितना 29 साल पहले था।

ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टार कास्ट, विशेषकर वरुण धवन को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर भी प्रशंसकों ने नाराजगी जाहिर की। सनी पाजी के लुक में आए फैन ने कहा, "फिल्म को बिना देखे किसी को ट्रोल करना बहुत गलत है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी, हर किसी ने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। यह किसी एक स्टार की फिल्म नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की फिल्म है।" दर्शकों के उत्साह को देखकर फिल्म विशेषज्ञों का अनुमान है कि 'बॉर्डर-2' बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है।

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी