मुंबई आतंकी हमले पर बॉलीवुड फिल्में (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

26/11 मुंबई आतंकी हमले पर बनी हैं ये 7 फिल्में, किसी में दिखा होटल स्टाफ का साहस तो किसी में शहीदों की कहानी

Bollywood Movies on Mumbai Terror Attack: 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर बनी इन 6 फिल्मों में होटल स्टाफ का साहस, NSG कमांडो का बलिदान और कसाब के मुकदमे की कहानी दिखाई गई है।

अपूर्वा नायक
देव पटेल और अनुपम खेर स्टारर ये इंटरनेशनल फिल्म ताज महल पैलेस होटल में हुई घेराबंदी की सच्ची घटनाओं को दर्शाती है। इसमें होटल के कर्मचारियों के अदम्य साहस को दिखाया गया है, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर सैकड़ों मेहमानों की रक्षा की।
अदिवि शेष स्टारर ये फिल्म शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन और शहादत को समर्पित है। इसमें ताज होटल में बंधकों को बचाने के लिए एनएसजी कमांडो के रेस्क्यू ऑपरेशन और उनके सर्वोच्च बलिदान को दिखाया गया है।
राम गोपाल वर्मा द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में नाना पाटेकर ने मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर राकेश मारिया से प्रेरित किरदार निभाया है। यह फिल्म 72 घंटे तक चले हमले के घटनाक्रम, पुलिस की कार्रवाई और अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने की कहानी दिखाती है।
फ्रेंच फिल्ममेकर निकोलस सादा की ये फिल्म एक 18 वर्षीय फ्रेंच लड़की लुईस के नजरिए से बनी है। इसमें ताज होटल के एक कमरे में अकेले फंसी लड़की के खौफ और हमले के दौरान उसके जीवित बचे रहने के संघर्ष को दिखाया गया है।
अविनाश अरुण द्वारा डायरेक्टेड इस बायोग्राफिकल कोर्टरूम ड्रामा में राजकुमार राव ने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अजमल कसाब के खिलाफ चलाए गए ऐतिहासिक मुकदमे और सबूतों के जरिए कसाब को सजा दिलाने की कानूनी जंग को दिखाया गया है।
आदित्य धर के द्वारा बनायी गई इस फिल्म में पाकिस्तान में 26/11 हमलों से जुड़ी कहानी दिखायी दी गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक अंडरकवर भारतीय खुफिया एजेंट के किरदार में नजर आएं हैं। हालांकि इस फिल्म के दूसरे पार्ट में 26/11 हमलों का बदला लेने की कहानी दिखायी गई है।
इस फिल्म में 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मुंबई के कामा एंड एल्ब्लेस अस्पताल के कर्मचारियों की बहादुरी को दिखाया गया है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने अहम भूमिका निभाने के साथ ही इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है।

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष