एक्टर मुश्ताक खान  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Mushtaq Khan: दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में हुआ निधन, वेलकम समेत इन फिल्मों में किया था काम

Mushtaq Khan Death: वेलकम फेम अभिनेता मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लीवर कैंसर से जूझ रहे थे और करीब 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

अपूर्वा नायक

Mushtaq Khan Death News: बॉलीवुड से एक बहुत ही दुख की खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बिजनेस पार्टनर के द्वारा इस खबर की पुष्टि भी का चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुश्ताक खान पिछले कुछ समय से लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। मुश्ताक खान के निधन की खबर सामने आने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक का माहौल हो गया है। हालांकि उनकी बीमारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

इन फिल्मों में कर चुके है काम

एक्टर और कॉमेडियन मुश्ताक खान बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके है। हालांकि वेलकम फिल्म में उनके किरदार को एक अलग ही पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने सनी देओल के साथ गदर और गदर 2 में भी काम किया है।

साथ ही मुश्ताक खान आशिकी, मुझसे शादी करोगे, हेरा फेरी, स्त्री 2 और हम हैं राही प्यार के जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके है। कुछ दिनों पहले आयी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी मिली है कि मुश्ताक खान पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

साल 2024 में हुए थे किडनैप

एक्टर मुश्ताक खान साल 2024 में चर्चा का विषय थे। ऐसा इसीलिए क्योंकि साल 2024 में मुश्ताक खान का अपहरण कर लिया गया था। बताया जाता है कि किडनैपर्स ने उन्हें 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। मुश्ताक खान के द्वारा एक इंटरव्यू में कहा गया था कि किडनैपर्स ने उनसे 1 करोड़ की फिरौती की मांग की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरी फिरौती नहीं मिलने पर आरोपियों ने मुश्ताक खान और उनके बेटे के बैंक अकाउंट से लगभग 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद मुश्ताक ने वहां से निकलने का मौका तलाशना शुरू किया।

अजान की आवाज से मिला भागने का सुराग

बताया जाता है कि सुबह के समय मुश्ताक को पास में अजान की आवाज सुनाई दी। उन्हें अंदाजा हुआ कि आसपास कोई मस्जिद मौजूद है। मौका मिलते ही वह बंधक बनाए गए घर से निकलकर मस्जिद पहुंच गए और वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी। मस्जिद और स्थानीय लोगों की मदद से मुश्ताक सुरक्षित वहां से निकल सके और बाद में मुंबई वापस पहुंचे। इस घटना ने उनके जीवन में एक बेहद डरावना मोड़ ला दिया था।

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त