आमिर खान की तीसरी शादी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan ने मीडिया के सामने आकर अपनी तीसरी शादी की तारीख कंफर्म कर दी है। आपको बता दें कि आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करेंगे।

अपूर्वा नायक

Aamir Khan Confirms Third Wedding Date: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान पिछले काफी दिनों से अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर चर्चा में है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार शादी करने जा रहे है।

अब आमिर खान ने मीडिया के सामने आकर इस बात कि पुष्टि कर दी है कि वे 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आमिर खान 61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे। इस खबर के सामने आते ही आमिर खान के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।

गुरूवार को आमिर खान के मीडिया के सामने आते ही शादी को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे, जिसके बाद आमिर ने शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी। आमिर खान ने मीडिया को जानकारी दी कि उनकी शादी कैसे होने जा रही है।

मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर ने शादी की बात को लेकर पुष्टि की और कहा कि 5 जुलाई को वे शादी करने जा रहे हैं। हालांकि शादी काफी सादगी से होने जा रही है। उनकी शादी उनके घर पर ही होगी, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार वालों की मौजूदगी होगी।

तीसरी शादी होगी कितनी खास?

मीडिया के सामने आकर आमिर ने जानकारी दी कि शादी एकदम सादगी से होने जा रही है। शादी की रस्मों में केवल दोनों परिवार वालों और कुछ करीबी दोस्तों की ही मौजूदगी होगी। कुछ दिन पहले ही खबर आयी थी कि आमिर खान रजिस्टर्ड मैरिज करने जा रहे हैं। आमिर खान की इस शादी में 100 से ज्यादा मेहमान भी नहीं शामिल होंगे। आमिर खान की इस सादगीभरी शादी में किसी भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को न्यौता नहीं दिया जाने वाला है।

आमिर की तीसरी शादी

बता दें कि आमिर खान ने सबसे पहले रानी दत्ता से साल 1986 में पहली शादी रचाई थी। जिस शादी से उन्हें दो उनके दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान के हैं। इसके बाद में साल 2002 में अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने साल 2005 में फिल्म डायरेक्ट किरण राव से शादी की थी। अब साल 2026 में वे अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी बार 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब